लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज के राहु काल और शुभ मुहूर्त का समय, देखिए 30 जुलाई 2019 का पंचांग और कैलेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 07:27 IST

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.01 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.45 और सूर्यस्त शाम 7.10 बजे है।

Open in App
ठळक मुद्देयहां देखें 30 जुलाई 2019 का पंचांग और कैलेंडरआज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर 03.49 बजे से शुरू होगा

आज 30 जुलाई, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 03.48 बजे से शुरू होगा और शाम 05.29 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पुष्य नक्षत्र में हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की यह चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज सावन की शिवरात्रि का भी त्योहार है।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.01 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.45 और सूर्यस्त शाम 7.10 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.41 बजे से 3.35 तक होगा। वहीं, अमृत काल शाम 7.27 बजे से 8.57 बजे तक होगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर3.53 PM से 5.33 PM
पटना3.14 PM से 4.54 PM
लखनऊ3.32 PM से 5.11 PM
नई दिल्ली3.48 PM से 5.29 PM
मुंबई 3.58 PM से 5.34 PM
उज्जैन3.49 PM से 5.28 PM
कोलकाता2.58 PM से 4.36 PM

आज शिवरात्रि का त्योहार

आज सावन की शिवरात्रि का भी त्योहार है। फाल्गुन महीने में पड़ने वाली महाशिवरात्रि के साथ-साथ सावन की शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि सावन में शिवरात्रि की पूजा करने और भगवान शिव को जल चढ़ाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस बार सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2.00 बजे तक है। वैसे यह पूरा दिन ही बहुत शुभ माना गया है।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स