आज का पंचांग: प्रदोष व्रत आज, त्रयोदशी तिथि शुरू होते ही राहु काल का भी साया, पढ़ें 7 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2020 07:02 AM2020-03-07T07:02:40+5:302020-03-07T07:02:40+5:30

आज का पंचांग: आज त्रयोदशी दिन में 9.28 के बाद शुरू हो रही है। इसलिए आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। नई दिल्ली में राहु काल दिन में 09.36 बजे से है।

aaj ka panchang 7 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: प्रदोष व्रत आज, त्रयोदशी तिथि शुरू होते ही राहु काल का भी साया, पढ़ें 7 मार्च का पंचांग

7 मार्च का पंचांग: आज प्रदोष व्रत भी

Highlightsआज प्रदोष व्रत, भगवान शिव की होती है पूजा, कल सुबह खत्म होगी त्रयोदशीदिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.09 बजे से, विजय मुहूर्त 2.30 बजे से

Panchang 7 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 7 मार्च, 2020 (शनिवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि है जो सुबह 09.28 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी की शुरुआत हो जाएगी। त्रयोदशी का समापन 8 मार्च को सुबह 6.31 बजे होगा। इसलिए आज प्रदोष व्रत भी है।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 09.36 बजे से शुरू होगा और 11.04 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.09 बजे से 12.56 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.40 बजे और सूर्यास्त 06.25 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           09:41 AM से 11:10 AM
पटना            09:04 AM से 10:32 AM
लखनऊ       09:21 AM से 10:49 AM
भोपाल          09:34 AM से 11:03 AM
मुंबई            09:51 AM से 11:20 AM

Web Title: aaj ka panchang 7 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे