आज का पंचांग: आज एकादशी तिथि, जानें क्या है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़ें 6 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2020 07:09 AM2020-03-06T07:09:07+5:302020-03-06T07:09:07+5:30

आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 11.04 बजे से शुरू होगा और 12.32 बजे तक रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा का है। पढ़ें 6 मार्च का पंचांग

aaj ka panchang 6 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: आज एकादशी तिथि, जानें क्या है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़ें 6 मार्च का पंचांग

पढ़ें, 6 मार्च का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: अभिजीत मुहूर्त दिल्ली में दिन में 12.09 बजे सेसुबह 11.47 बजे तक ही एकादशी, इसके बाद द्वादश की होगी शुरुआत

Panchang 6 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 6 मार्च, 2020 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है जो सुबह 11.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादश की शुरुआत हो जाएगी। एकादशी के कारण आज भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। इस व्रत में आंवले की पूजा का विशेष महत्व है।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 11.04 बजे से शुरू होगा और 12.32 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.09 बजे से 12.56 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.41 बजे और सूर्यास्त 06.24 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           11:10 AM से 12:38 PM
पटना            10:32 AM से 12:01 PM
लखनऊ       10:49 AM से 12:18 PM
भोपाल          11:03 AM से 12:32 PM
मुंबई            11:21 AM से 12:50 PM

Web Title: aaj ka panchang 6 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे