आज का पंचांग: आज कितने बजे से है राहु काल और कब है अभिजीत मुहूर्त? पढ़ें 26 जनवरी का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2020 07:43 AM2020-01-26T07:43:23+5:302020-01-26T07:43:23+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल शाम 04.35 बजे से शुरू होगा और ये 05.55 बजे तक रहेगा। पढ़ें 26 का पंचांग...
Panchang 26th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 26 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है जो 27 जनवरी को सुबह 6.15 बजे खत्म होगा। इसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआत होगी।
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल शाम 04.35 बजे से शुरू होगा और ये 05.55 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य श्रावण नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से 12.55 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 7.12 बजे और सूर्यास्त शाम 05.55 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.21 बजे से 3.04 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 04:43 PM से 06:04 PM
पटना 04:07 PM से 05:28 PM
लखनऊ 04:22 PM से 05:43 PM
भोपाल 04:41 PM से 06:03 PM
मुंबई 05:04 PM से 06:28 PM