आज का पंचांग: प्रदोष व्रत से पहले आज जानिए कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 20 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 20, 2020 08:10 AM2020-03-20T08:10:49+5:302020-03-20T08:10:49+5:30

आज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.04 बजे से है। वहीं विजय मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 02.30 बजे से होगी।

aaj ka panchang 20 march in hindi calander 2020 rahu kaal time muhurat in delhi patna jaipur mumbai | आज का पंचांग: प्रदोष व्रत से पहले आज जानिए कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 20 मार्च का पंचांग

पढ़ें 20 मार्च का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: दिल्ली में सुबह 10.58 बजे से 12.29 बजे तक राहु कालआज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथि, कल होगा प्रदोष व्रत

Panchang 20 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 20 मार्च, 2020 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथि है। यह तिथि पूरी रात होगी और इसका समापन कल सुबह 7.55 बजे होगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी और प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 10.58 बजे से 12.29 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.04 बजे से है और ये 12.53 बजे तक रहेगा। राजधानी में सूर्योदय 06.25 बजे और सूर्यास्त 06.32 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           11:03 AM से 12:34 PM
पटना            10:26 AM से 11:57 AM
लखनऊ       10:43 AM से 12:14 PM
भोपाल          10:57 AM से 12:28 PM
मुंबई            11:15 AM से 12:46 PM

Web Title: aaj ka panchang 20 march in hindi calander 2020 rahu kaal time muhurat in delhi patna jaipur mumbai

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे