Aaj Ka Panchang: दिल्ली में क्या है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़ें 2 जनवरी, 2020 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2020 07:19 AM2020-01-02T07:19:10+5:302020-01-02T07:19:10+5:30

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली में राहु काल आज दोपहर 01.43 बजे से शुरू होगा और ये 03.00 बजे तक रहेगा। वहीं, दिशा शूल दक्षिण दिशा का है।

aaj ka panchang 2 january 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool | Aaj Ka Panchang: दिल्ली में क्या है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़ें 2 जनवरी, 2020 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय, पढ़ें 2 जनवरी, 2020 का पंचांग

HighlightsAaj Ka Panchang: आज दिल्ली में राहु काल दोपहर 01.43 बजे से होगा शुरूदिल्ली में दिशा शूल दक्षिण दिशा का है, दोपहर 2.09 बजे से विजय मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज साल 2020 की जनवरी की 2 तारीख है। नये साल के दूसरे दिन (गुरुवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 01.43 बजे से शुरू होगा और ये 03.00 बजे तक रहेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है जो रात में 09.00 बजे तक है। इसके बाद अष्टमी की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। 

दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.04 बजे से 12.46 तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.14 बजे और सूर्यास्त शाम 05.36 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.09 बजे से 2.50 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

   आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           01:49 PM से 03:08 PM
पटना            01:13 PM से 02:32 PM
लखनऊ       01:29 PM से 02:48 PM
भोपाल          01:45 PM से 03:05 PM
मुंबई            02:05 PM से 03:27 PM

Web Title: aaj ka panchang 2 january 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे