आज का पंचांग: मकर संक्रांति के मौके पर आज कब से है राहु काल, पढ़ें 15 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 07:48 IST2020-01-15T07:48:23+5:302020-01-15T07:48:23+5:30

Aaj Ka panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई नहीं है। राजधानी में सूर्यास्त शाम 05.46 बजे है।

aaj ka panchang 15 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | आज का पंचांग: मकर संक्रांति के मौके पर आज कब से है राहु काल, पढ़ें 15 जनवरी का पंचांग

15 जनवरी का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: विजय मुहूर्त दिल्ली में दोपहर बाद 2.16 बजे सेनई दिल्ली में राहु काल 12.30 बजे से शुरू होगा और 1.49 तक रहेगा

Panchang 15th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 15 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज से माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि दोपहर 12.10 बजे तक ही है। इसके बाद षष्ठी की शुरुआत होगी। सूर्य धनु छोड़ मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और आज पूरे देश में मकर संक्रांति भी मनाई जा रही है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 12.30 बजे से शुरू होगा और ये करीब डेढ़ घंटे 01.49 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई नहीं है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.46 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.16 बजे से 2.58 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल
शहर             राहु काल 

जयपुर           12:36 PM से 01:56 PM
पटना            11:59 PM से 01:19 PM
लखनऊ       12:16 PM से 01:35 PM
भोपाल          12:30 PM से 01:51 PM
मुंबई            12:48 PM से 02:11 PM

Web Title: aaj ka panchang 15 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे