Aaj Ka Panchang: आज 1 जनवरी, 2020 का पंचांग क्या कहता है, दिन में कब से है राहु काल, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 1, 2020 07:16 AM2020-01-01T07:16:11+5:302020-01-01T07:16:11+5:30

Aaj Ka Panchang: आज नये साल पर दिल्ली में दिशा शूल उत्तर दिशा का है। साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है।

aaj ka panchang 1 January 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool | Aaj Ka Panchang: आज 1 जनवरी, 2020 का पंचांग क्या कहता है, दिन में कब से है राहु काल, जानें

1 जनवरी, 2020 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर 12.24 बजे से शुरू होगाविजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.08 बजे से, पटना में 11.53 बजे से राहु काल

Aaj Ka Panchang: आज नये साल 2020 का पहला दिन है। ऐसे में नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2020 (बुधवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 12.24 बजे से शुरू होगा और ये 01.42 बजे तक रहेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये पौष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जो शाम में 06.27 बजे तक है। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। 

दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। राजधानी में सूर्योदय 7.14 बजे और सूर्यास्त शाम 05.35 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.08 बजे से 2.49 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

   आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           12:30 PM से 01:49 PM
पटना            11:53 AM से 01:12 PM
लखनऊ       12:10 PM से 01:28 PM
भोपाल          12:24 PM से 01:44 PM
मुंबई            12:42 PM से 02:04 PM

English summary :
Today is the first day of the new year 2020. In such a situation, on the first day of the new year i.e. January 1, 2020 (Wednesday), you can see the almanac here. Rahu Kaal will start from 12.24 pm in New Delhi and will remain till 01.42 pm.


Web Title: aaj ka panchang 1 January 2019 in hindi rahu kaal timing shubh muhurat choghadiya and dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे