20 दिसंबर का राशिफल: आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2019 06:48 AM2019-12-20T06:48:29+5:302019-12-20T06:48:29+5:30

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए नया कार्य शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। बिजनेस में तरक्की होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

20 december rashifal todays horoscope aaj ka rashifal 20 December 2019 rashifal today astrology | 20 दिसंबर का राशिफल: आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें राशिफल

19 दिसंबर का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Highlightsआज का राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है आज का दिनकुंभ राशि के जातक नकारात्मक विचारों से खुद को रखें दूर, बढ़ सकता है मानसिक तनाव

मेष: आज कोई अच्छी खबर आपके दिन को बना देगी। ये खबर व्यक्तिगत या आपकी पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हो सकती है। अपने काम में पूरी मेहनत झोकेंगे और इस संबंध में भी नतीजे आपके पक्ष में होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ: आप अपने कार्यों को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रबंधन शैली से सभी खुश होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है और कई तरह के कार्य आपको थकाएंगे। दिन के उतर्राध में धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए खुशियों वाला होगा। परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। रूके हुए काम आसानी से खत्म होंगे। 

कर्क: पैसे का अत्यधिक खर्च होना आपको परेशान करेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों की नजर से आज खुद को बचा कर रखें। नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।  

सिंह: आज आपको अधिक परिश्रम किये बगैर काफी कुछ हासिल होगा। सभी कार्यों में सफलता आपके साथ है। बिजनेस में धन लाभ का योग है। दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होगी। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। धीर-धीरे सबकुछ ठीक होगा। परिवार के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करें।

तुला: आज खुद पर संयम रखें। साथ ही वाद-विवाद से भी खुद को दूर रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आंखो पर विशेष ध्यान दें। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभ होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाह के इच्छुक जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु: आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में तरक्की होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा।

मकर: आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। काम के बोझ की वजह से बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों से जुड़ी बात चिंता का कारण बन सकती है। 

कुंभ: आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कुछ असफलताएं आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार में भी विवाद की आशंका रहेगी।

मीन: आज अपने दोस्तों पर आप ज्यादा भरोसा करेंगे और बड़े फैसलों में उनकी राय लेंगे। हालांकि, दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से आप अपने टीम को लोंगो को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। दिन अच्छा रहने वाला है।

Web Title: 20 december rashifal todays horoscope aaj ka rashifal 20 December 2019 rashifal today astrology

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे