15 नवंबर राशिफलः आज रविवार के दिन आपके लिए क्या है खास, जानें अपना राशिफल

By गुणातीत ओझा | Published: November 15, 2020 12:30 PM2020-11-15T12:30:21+5:302020-11-15T12:31:06+5:30

15 november rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 15 नवंबर राशिफलः आज रविवार के दिन आपके लिए क्या है खास, जानें अपना राशिफल

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

(राशिफल  रविवार, 15 नवंबर  2020) 

मेष राशि
आपकी संचार क्षमता आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का  सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। इन सब समस्याओं के बीच आपका जीवनसाथी बहुत स्नेही और प्यार करने वाला होगा। जो आपको तनावों से उबरने के लिए नैतिक समर्थन प्रदान करेगा। 

वृष राशि
भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहां तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते। यक़ीन मानिए मानसिक शांति और सुकून पाने का इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता है। 

मिथुन राशि
सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

कर्क राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

 सिंह राशि
आज आप में से कुछ के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएं। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे। प्रेमियों को प्रेम-संबंधों में आई गलतफहमी का सामना सामान्य से अधिक साहस और कुशलता के साथ करना होगा। मित्र संबंध अपेक्षा के अनुसार अधिक उपयोगी नहीं हो सकते हैं।

कन्या राशि
आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आज आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है।

तुला राशि
कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है।आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये किसी खास से आपको सहयोग मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को आज अपने गुरू से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। आज मन थोड़ा उदास हो सकता है। किसी के साथ भी वाद-विवाद करने से बचें। अपना पक्ष रखते समय सारे तथ्य अपने पास जरूर रख लें।

वृश्चिक राशि
व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। लेकिन अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य से संबंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि
बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ।

मकर राशि
आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में आयी आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय नेत्र संबंधी सलाह लेना श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।। 

कुंभ राशि
करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है।प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि
लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।

Web Title: 15 november rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे