10 December Rashifal: कन्या राशि वालों को हो सकती है शारीरिक परेशानी, इस राशि के लोग गुस्से पर करें कंट्रोल-पढ़े अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 07:00 AM2019-12-10T07:00:06+5:302019-12-10T07:00:06+5:30

सिंह राशि वालों का परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में दिन अच्छी तरह से बीतेगा। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएँ होंगी।

10 December Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 10 December 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | 10 December Rashifal: कन्या राशि वालों को हो सकती है शारीरिक परेशानी, इस राशि के लोग गुस्से पर करें कंट्रोल-पढ़े अपना राशिफल

10 December Rashifal: कन्या राशि वालों को हो सकती है शारीरिक परेशानी, इस राशि के लोग गुस्से पर करें कंट्रोल-पढ़े अपना राशिफल

Highlightsवृश्चिक राशि वालों का आज का दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। धनु राशि वाले आज सुबह से ही शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे।

मेष राशि

दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। 

वृषभ राशि

आपके मनकी द्विधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। 

मिथुन राशि

नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। 

कर्क राशि

आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि

परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएँ होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि

आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा आज सोचसमझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। 

तुला राशि

आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। 

धनु राशि

आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 

मकर राशि

जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि

आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले ऐसी भी सलाह गणेशजी देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। 

मीन राशि

मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्विधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा।

Web Title: 10 December Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 10 December 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे