10 August Rashifal: आज इन राशियों का दिन होगा शानदार, जानें अपनी राशि का हाल

By अंजली चौहान | Published: August 10, 2023 09:34 AM2023-08-10T09:34:17+5:302023-08-10T09:34:17+5:30

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है और आपका दिन कैसा रहेगा तथा आपको क्या करना है इसकी सलाह देता है।

10 August horoscope 2023 Today will be a great day for these zodiac signs know the condition of your zodiac | 10 August Rashifal: आज इन राशियों का दिन होगा शानदार, जानें अपनी राशि का हाल

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsमेष राशि वाले व्यय के लिए बजट बना कर चलेंकर्क राशि का भाग्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगातुला राशि वालों को आज मेहनत से कार्य करने होंगे

10 August Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों का व्यक्ति के जीवन से गहरा नाता होता है और हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशि का आकलन किया जाता है और उसके अनुसार, किस राशि के जातक को अपने दिन को कैसे गुजारना है इसकी सलाह दी जाती है। आज 10 अगस्त, 2023 है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन पूजा-अर्चना शुभ माना जाता है। 

मेष: आज मेष राशि वाले जातकों का वित्त काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी या व्यावसायिक भागीदारों से समर्थन मिलने की संभावना है। जो लोग अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में आप लोगों के सामने मेहनत से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। 

वृषभ: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोग आपसे ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबार में आपका प्रयास आज तेजी पकड़ेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी तभी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धि वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती लेकिन आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपके कुछ विरोधी रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं जिससे आपको बचना होगा। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। 

कर्क: आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। इसे बनाने में आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा।  आज अपने जीवनसाथी के साथ आपका मधुर समय बीत सकता है और बच्चों का कोई वादा आप पूरा कर सकते हैं।

सिंह: आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपका झुकाव पारिवारिक मूल्यों की ओर अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का अच्छा काम आपके दिल को छू लेगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा। साझेदारी के काम में किसी उलझन में फंस सकते हैं। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने का रहेगा। कामकाज के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अगर आपने किसी को उधार धन दिया है तो आज आपको वह मिल सकता है। 

तुला: आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने का रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत है वह पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और उनके पद में वृद्धि होगी। अगर कोई काम आपका काफी समय से रूका है तो आज आपके लिए वह एक नई समस्या लेकर आएगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहे।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। अपने किसी नए काम को शुरू कर रहे तो भाई बहन की सलाह की जरूरत होगी। अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। 

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके पैसे को लेकर आज दिन अच्छा रहेगा। ऐसे निवेश का विचार कर रहे है तो साझेदारी के साथ फैसला लें। आपकी क्षमताएं करियर के लिए नए रास्ते खोल रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी आपको बड़े पद के लोग आपको अवसर देंगे।

मकर: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आज आप घूमने जा सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन परिवार में खुशियां लेकर आने वाला है और माहौल उत्सव जैसा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी सदस्यता बढ़ेगी। आपके व्यक्तिगत प्रयास तेज रहेंगे। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है जिसमें आपको सावधानी से वाहन चलाना होगा। 

मीन: आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा को पूरा करने वाला होगा। आपको कोई प्रिय वस्तु भेट के रूप में मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में कोई योजना बना रहे तो निश्चित ही आपको इसका लाभ मिलेगा। 

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

Web Title: 10 August horoscope 2023 Today will be a great day for these zodiac signs know the condition of your zodiac

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे