लाइव न्यूज़ :

महिला सुरक्षा: देर रात ऑफिस से निकलने वाली महिलाएं इन 5 बातों का रखें ध्यान, ईयरफोन का ऐसे करें इस्तेमाल

By मेघना वर्मा | Updated: December 17, 2019 10:59 IST

हर लड़की के मन में देर रात ऑफिस से निकलने के बाद डर बना रहता है। अपनी तरफ से हर लड़की कुछ ना कुछ सावधानियां बरतती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गर्मी के मौसम में तो फिर भी देर रात तक चहल-पहल रहती है मगर सर्दियों में शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।ऐसे में महिलाओं से होने वाली घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। 

देशभर में लड़कियों के साथ हो रहे क्राइम ने वर्किंग महिलाओं का दिल दहला दिया है। जो ना सिर्फ देर रात तक ऑफिस में अपनी शिफ्ट करती हैं बल्कि देर रात में ऑफिस से निकलती भी हैं। गर्मी के मौसम में तो फिर भी देर रात तक चहल-पहल रहती है मगर सर्दियों में शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। ऐसे में महिलाओं से होने वाली घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। 

हर लड़की के मन में देर रात ऑफिस से निकलने के बाद डर बना रहता है। अपनी तरफ से हर लड़की कुछ ना कुछ सावधानियां बरतती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप अपना सकती हैं। अगर आप देर रात ऑफिस से अकेले निकल रही हों या सूनसान सड़क पर चल रही हों तो इन टिप्स से आप अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।

1. साथ में हमेशा हो सेफ्टी टूल्स

हर लड़की को फिर चाहे वो ऑफिस गोइंग हो या कॉलेज गोइंग, अपने साथ सेफ्टी टूल्स जरूर रखने चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा असरदार होता है पेपर स्प्रे। अगर आप पर कोई हमला करे तो आप उसकी आंख और मुंह-नाक पर इसे छिड़क दें। इसे बचाव के लिए सबसे उपयोगी बताया गया है। इसके साथ ही आप अपने बैग में स्टन गन भी रख सकती हैं। 

2. हेडफोन है बड़े काम की चीज

ऑफिस से बाहर निकलते हुए कानों में हेडफोन या ईयरफोन जरूर लगाएं। नहीं इसमें गाना ना चलाएं बल्कि जब भी आपको लगे कि आपका कोई पीछा कर रहा है या आपको किसी भी तरह का गलत संकेत मिले तो फोन से अपने किसी घरवालों या पुलिस को फौरन सूचना दें।

3. शोर मचाएं-जोर से चिल्लाएं

अगर अचानक आपको किसी ने छेड़ा या कोई छेड़छाड़ करें तो जोर से चिल्लाएं। खूब शोर मचाएं ताकि आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो जाएं। ऐसा करने से हमलावर घबरा जाएगा और वहां से भाग जाएगा।

4. ना चलें सूनसान सड़क पर

हमेशा ये कोशिश करें की शॉर्टकट लेने के चक्कर में किसी सूनसान सड़क पर ना जाएं। अगर आप रात के वक्त कैब में भी है और कैब वाला किसी सूनसान रास्ते पर मुड़ने को कहें तो उसे फौरन ऐसा करने से रोकें। कोशिश करें कि ऐसे ही सड़क पर सफर करें जहां लोग हों या जहां थोड़ी भीड़-भाड़ हो।

5. रहें हमेशा सतर्क

रात के वक्त सड़क पर हमेशा सतर्क हो कर चलें। आस-पास के लोगों पर ध्यान रखें। कई बार आपको पहले से आभास हो जाता है कि सामने वाले की हरकतें ठीक नहीं हैं। इसलिए पहले से सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है। आंख के साथ कान और दिमाग दोनों खोलकर सड़क पर चलें।

टॅग्स :नारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरियों को नुकसान पहुँच सकता है': SC ने रूढ़िवादिता के जोखिम पर चिंता जताई

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

भारतकौन हैं डॉ. अक्षता प्रभु?, क्यों नेशनल वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर चर्चा में?

क्राइम अलर्टVIDEO: भाजपा ने दक्षिण 24 परगना से आए महिलाओं पर वहशियाना हमले के वीडियो को लेकर ममता सरकार को घेरा, कहा- राज्य में कोई महिला सुरक्षित नहीं

स्वास्थ्यमहिला 30 साल की उम्र पार करती है तो चिंता होने लगती?, क्या मैं मां बन सकती हूं, जानें स्त्री रोग विशेषज्ञ ने क्या कहा

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े