लड़कियों की ये 5 आदतें बिल्कुल पसंद नहीं करते लड़के, रिश्ते में बना लेते हैं दूरियां
By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2019 09:00 IST2019-12-19T09:00:02+5:302019-12-19T09:00:02+5:30
जब दो लोग एक रिश्ते की डोर में बंधते हैं तो एक-दूसरे की आदत और रवैये को अपनाते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं।

लड़कियों की ये 5 आदतें बिल्कुल पसंद नहीं करते लड़के, रिश्ते में बना लेते हैं दूरियां
हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर परफेक्ट हो। वो ना सिर्फ उनसे दिल खोलकर प्यार करे बल्कि पूरा ख्याल भी रखे। जब दो लोग एक रिश्ते की डोर में बंधते हैं तो एक-दूसरे की आदत और रवैये को अपनाते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि लड़कियों की कुछ आदतें उनके पार्टनर को बिल्कुल भी नहीं पसंद आती।
लड़कियों में अक्सर ये देखा गया है कि जो लड़के उन्हें पसंद नहीं आते अक्सर वो उनसे दूरियां बना लेती हैं। ऐसा ही होता है जब लड़कों को लड़कियों की कुछ आदतें नहीं पसंद आती तो वह उनसे दूरियां बना लेते हैं। आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी ही आदतें बताने जा रहे हैं। जिन्हें लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।
दिखावा करने वाली लड़कियां
लड़कों को वो लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आतीं जो हर वक्त दिखावा करती रहती हैं। अक्सर लड़कियों में देखा गया है कि वो अपने बालों को लेकर अपने फैशन सेंस को लेकर लड़कों को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं। ऐसी लड़कियां, लड़कों को कभी पसंद नहीं आतीं।
उनका एटीट्यूड
लड़कों को वो लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं होती जिनके अंदर एटीट्यूड होता है। बेवजह रौब झाड़ना या नखरे दिखाने वाली लड़कियों को लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ऐसी स्मार्ट लड़कियों से वो दूर रहना ही पसंद करते हैं।
चुगलबाज लड़कियां
कई लड़कियों में इस बात की आदत होती है कि वो पीठ पीछे लोगों की चुगलियां करती हैं। ऐसी लड़कियों को भी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते। उन्हें पीठ पीछे बुराई करने वाली या चुगली करने वाली लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आतीं।
हर वक्त रोते रहना
कुछ लड़कियां हर वक्त अपनी परेशानियों के लेकर या अपने घर की समस्या को लेकर या किसी भी कारण से बस परेशान रहती हैं। ना कभी किसी चीज पर खुश होती हैं ना किसी तरह का उत्साह जाहिर करती हैं। ऐसी लड़कियों से भी लड़के अक्सर दूरी बना लेते हैं। बहुत ज्यादा भावुक लड़कियों से भी लड़के किनारा बना लेते हैं।
हर वक्त अपनी तारीफ सुनना
कुछ लड़िकयां अपने बॉयफ्रेंड से अक्सर तारीफ सुनना पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि उनकी सुंदरता के साथ-साथ हमेशा ही हर बात पर लड़के उनकी तारीफ करें। लड़कियों के इस आदत को भी लड़के कभी पसंद नहीं करते और वो उनसे दूरी बना लेते हैं।


