तो इसलिए नौकरी करने वाली लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के, पढ़िए ये 5 बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: February 3, 2020 09:14 IST2020-02-03T09:14:56+5:302020-02-03T09:14:56+5:30

सुख-सुविधाओं से भरा जीवन कौन नहीं चाहता है। मगर आजकल की मंहगाई वाले जमाने में सिर्फ एक आदमी की आमदनी से घर चलाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है।

Why men want their wives to work, what do guys look for in a woman they want to marry | तो इसलिए नौकरी करने वाली लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के, पढ़िए ये 5 बड़ी वजह

तो इसलिए नौकरी करने वाली लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के, पढ़िए ये 5 बड़ी वजह

Highlightsपति-पत्नी दोनों ही कमाई करेंगे तो दोनों की सेविंग भी अच्छी होगी। अगर आप दोनों ही काम करेंगे तो एक-दूसरे के तनाव और परेशानियों को समझेंगे।

शादी किसी भी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। लड़की हो या लड़का शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में बदलाव आ जाता है। इस बात से खासा फर्क नहीं पड़ता कि आपकी लव मैरिज हुई है या अरेंज। शादी के बाद दोनों ही लोगों के रूटीन और काम करने के तरीकों में बदलाव आ जाता है। वैसे आज कल लड़के नौकरीपेशा लड़कियों से शादी करने पर ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

अरेंज मैरिज में खासकर ज्यादातर उन्हीं लड़कियों को पसंद करते हैं जो ऑफिस जाती हों। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। आर्थिक रूप से स्वतंत्र लड़कियों को पसंद करने के क्या-क्या कारण है आइए हम बताते हैं आपको। 

1. पति पर ना रहें निर्भर

नौकरीपेशा लड़की या आर्थिक रूप से स्वतंत्र लड़की किसी पर निर्भर नहीं होती। अपना काम वो अकेले भी कर सकती है। किसी भी बात के लिए उसे पति पर निर्भर नहीं होना पड़ता। बैंक का काम हो या दुकान का बाजार से सामान लाना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो। नौकरीपेशा लड़कियां किसी भी तरह से अपने पति पर निर्भर नहीं होती। यही कारण है कि ऐसी लड़कियों को लड़के पसंद करते हैं। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

2. आर्थिक रूप से मिलती है मजबूती

इसे सबसे बड़ा कारण कह सकते हैं। सुख-सुविधाओं से भरा जीवन कौन नहीं चाहता है। मगर आजकल की मंहगाई वाले जमाने में सिर्फ एक आदमी की आमदनी से घर चलाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। जिस परिवार में पति-पत्नी दोनों ही कमाई करते हों वहां हर तरह से खुशहाली होती है। इसलिए लड़के अपनी पार्टनर ऐसी चाहते हैं जो नौकरी करके घर चलाने के खर्चे में उनका हाथ बांट सके।

3. बढ़ती है अंडरस्टैंडिंग

सारा दिन पति ऑफिस में रहता है और पत्नी घर में। पति जब घर लौटे तो पत्नी की शिकायतों का अंबार लग जाता है। मगर कामकाजी महिलाओं के साथ ऐसा नहीं हैं। वो भी ऑफिस जाती हैं और वर्क के प्रेशर को समझती हैं। इसलिए अगर आप दोनों ही काम करेंगे तो एक-दूसरे के तनाव और परेशानियों को समझेंगे। सिर्फ यही नहीं आप अपने पार्टनर की परेशानियों को सॉल्व करने की कोशिश भी करेंगे। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

4. भविष्य होगा सिक्योर

पति-पत्नी दोनों ही कमाई करेंगे तो दोनों की सेविंग भी अच्छी होगी। अगर ऐसा हुआ तो पार्टनर अपने फ्यूचर के लिए बहुत सारी प्लानिंग और सेविंग्स कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ उनका फ्यूचर सिक्योर होगा बल्कि उनके होने वाले बच्चे के लिए भी वो भविष्य सिक्योर कर पाएंगे। 

5. नहीं होगी रोज किच-किच

कामकाजी महिलाएं अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं। हर काम के लिए उन्हें पति के पैसों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े भी कम हो जाते हैं। पति को इस तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए लड़के शादी के लिए नौकरी पेशा लड़कियों को पसंद करते हैं। 

Web Title: Why men want their wives to work, what do guys look for in a woman they want to marry

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे