लाइव न्यूज़ :

Work From Home में ये 1 चीज करेगी आपके स्ट्रेस को कम, बढ़ाएगी प्रोडक्टिविटी- पढ़िए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 11:10 IST

भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत जरूरी ना हो तो अपने घरों से बाहर ना निकलें।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में कई लोगों को स्ट्रेस भी हो रहा है और उनकी वर्क प्रोडक्टिविटी भी कम हो रही है।

कोरोना वायरस धीरे-धीरे पूरे देश में अपना पैर पसारता जा रहा है। दुनिया के बाद अब देश में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है। लागातर देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ यही नहीं कई जगह पर तो ऑफिस में लोगों को छुट्टियां या वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। 

भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत जरूरी ना हो तो अपने घरों से बाहर ना निकलें ऐसे में लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं या अपने घर वालों के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को स्ट्रेस भी हो रहा है और उनकी प्रोडक्टिविटी भी कम हो रही है। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो एक चीज ऐसी है जो आपके इस वर्क स्ट्रैस को कम करेगी। 

कम हो जाएगा आपका स्ट्रेस

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो हाउस होल्ड पेट्स वो अनसंग हीरोज हैं जो आपको वर्क फ्रॉम होम में स्ट्रेस से बचने में मददगार होंगे। एक्सपर्टस की मानें तो आपके फरी फ्रेंड और पेट्स आपको खुश, स्वस्थ्य और स्ट्रेस फ्री रखेंगे। 

लम्बी रिसर्च के बाद इस बात को बताया गया है कि वर्क प्लेस पर आपके साथ आपका पेट आपके स्ट्रेस को कम करेगा। साल 2012 में Virginia Commonwealth University की ओर से किए गए एक रिसर्च में उन कर्मचारियों को ज्यादा खुश और स्ट्रेस फ्री पाया गया जिनके पास वर्क प्लेस पर उनके पेट थे। उनमें से 50 प्रतिशत लोगों को ये कहना था कि उनके डॉग का उनके साथ होना उनकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है।

VCU के प्रोफेसर Sandra B. Barker की मानें तो अगर आप स्ट्रेस में हैं और आप अपने लैप पर अपने पेट को रख लेते हैं तो आपका सारा स्ट्रेस कम हो जाता है। आपके फरी दोस्त आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेंगे। ये रिसेंट COVID-19 WFH सिचुएशन पर बिल्कुल सही बैठता है। 

अगर आपके घर में पेट नहीं है तो आप ऑन लाइन पेट्स के वीडियोज देखकर भी खुद की एनर्जी को बूस्ट कर सकते हैं। इससे भी आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है।  

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े