लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: घर बैठे हैं तो परिवार के साथ मिलकर करें ये 5 काम, हर रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 08:29 IST

आप घर बैठे अपने इस वक्त में कई ऐसे काम कर सकते हैं जिससे आपके रिश्तों में फिर से सुधार आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देऑफिस के फाइलों के बीच इतने बिजी हो जाते हैं कि अपने सुंदर घर की साफ-सफाई को भूल गए हैं।बच्चों के साथ समय बिताकर आप उन्हें नई चीजें सिखा सकते हैं।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में है। चीन से आया ये घातक वायरस अब भारत में भी अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ यही नहीं कई जगह पर तो ऑफिस में लोगों को छुट्टियां या वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। 

भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत जरूरी ना हो तो अपने घरों से बाहर ना निकलें ऐसे में लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं या अपने घर वालों के साथ समय बिता रहे हैं। मगर, घर में बंद लोगों के पास परिवार के साथ समय बिताने का बेहतरीन मौका है।

सिर्फ यही नहीं आप घर बैठे अपने इस वक्त में कई ऐसे काम कर सकते हैं जिससे आपके रिश्तों में फिर से सुधार आ जाएगा। घर पर बैठे-बैठ अगर आप नेगेटिव हो रहे हैं तब भी आप कुछ चीजें करके खुद को पॉजिटिव एनर्जी से भर सकते हैं।

करें ये काम-

1. परिवार के हर सदस्य के साथ बिताएं समय

हम अपनी बिजी शेड्यूल लाइफ में पूरे परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। रात को देर से घर लौटते हैं सुबह जल्दी निकल जाते हैं। अब जब आपको घर पर रहने का मौका मिला है तो अपने परिवार के हर सदस्य को अपना पूरा टाइम दें। बच्चे, मां-बाप, जीवनसाथी सभी के साथ समय बिताएं और इस पल का आनन्द उठाएं।

2. घर की साफ-सफाई करें

ऑफिस के फाइलों के बीच इतने बिजी हो जाते हैं कि अपने सुंदर घर की साफ-सफाई को भूल गए हैं। अब जब घर पर हैं तो खाली समय में अपने घर की सफाई भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इस काम में अपने बच्चों की मदद ले  सकते हैं ऐसे में आप उनके साथ और ज्यादा वक्त बिता सकेंगे।

3. बच्चों को नई चीजें सिखाएं

बच्चों के साथ समय बिताकर आप उन्हें नई चीजें सिखा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई या उनकी हॉबी से जुड़ी हुई उनकी आदत को आप उन्हें सिखा सकते हैं। ये उनके डेवलपमेंट में काम आएगी।

4. योगा या एक्सरसाइज के लिए निकालें समय

कई लोग ऐसे भी है जिन्हें काम के बीच खुद की फिटनेस पर ध्यान नहीं जाता। ऐसे में लोग चाहें तो घर पर योग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपके हेल्थ पर असर पड़ेगा बल्कि आप अंदर से पॉजिटिव भी फील करेंगे।

5. पूरी फैमिली के साथ हो इंटरटेनमेंट

अब घर पर हैं तो इंटरटेनमेंट तो बनता है। ऐसे में पूरी फैमिली के साथ कोई इनडोर गेम खेले या आप चाहें तो कोई ट्रेडिशनल गेम भी खेल सकते हैं। डिजिटल वर्ल्ड के जमाने में आप पूरे परिवार के साथ वेब सीरीज की बिंज वॉचिंग भी कर सकते हैं।  

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े