तो इसलिए पति-पत्नी के बीच जरूरी होता है ऐज-गैप, इसके पीछे होती है ये बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: February 3, 2020 07:04 IST2020-02-03T07:04:33+5:302020-02-03T07:04:33+5:30

लड़का और लड़की की उम्र में अंतर होगा तो दोनों ही अपनी जिंदगी के अलग-अलग अनुभव को एक-दूसरे के साथ बांट सकते हैं।

what is reason behind age difference between husband and in marriage | तो इसलिए पति-पत्नी के बीच जरूरी होता है ऐज-गैप, इसके पीछे होती है ये बड़ी वजह

तो इसलिए पति-पत्नी के बीच जरूरी होता है ऐज-गैप, इसके पीछे होती है ये बड़ी वजह

Highlightsहार्मोनल चेंज की वजह से महिलाओं जल्दी उम्रदराज दिखना शुरू कर देती हैं। अक्सर लड़के-लड़की के बीच 5 से 6 साल का गैप जरूर होता था।

सदियों से हमारे बड़े-बुर्जुग कहते हैं आए हैं कि शादी करते समय लड़के और लड़की की उम्र में कुछ फर्क होना चाहिए। हलांकि आज कल उम्र का पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता है, मगर पहले होने वाली शादियों में अक्सर लड़के-लड़की के बीच 5 से 6 साल का गैप जरूर होता था। वैसे तो लोगों को ये बात समझ नहीं आती लेकिन इस ऐज गैप के पीछ कुछ खास कारण जरूर होते हैं।

आइए आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शादी में लड़के-लड़की के बीच ऐज गैप के फायदे होते हैं। साथ ही जानिए क्या होता है ऐज गैप का कारण। 

होते हैं हार्मोनल चेंजेस

समय के साथ हार्मोन चेंज होते हैं। खासकर महिलाओं में ये चेंज जल्दी होते हैं। इसी हार्मोनल चेंज की वजह से महिलाओं जल्दी उम्रदराज दिखना शुरू कर देती हैं। इसलिए परिवार वाले पहले से ही लड़की से 5 से 6  साल बड़े लड़के से उसकी शादी तय किया करते थे। 

होती है मेच्योर

माना जाता है कि लड़कियां, लड़कों से ज्यादा मेच्योर होती हैं। ऐसे में दोनों ही एक उम्र के होंगे तो उनकी सोच नहीं मिलेगी। इसलिए शादी के बीच उनकी उम्र का काफी ध्यान रखा जाता था। 

अनुभव होना चाहिए

अगर लड़का और लड़की की उम्र में अंतर होगा तो दोनों ही अपनी जिंदगी के अलग-अलग अनुभव को एक-दूसरे के साथ बांट सकते हैं। अपने जीवन की परेशानी को भी वो अपने अनुभव से पार पा जाएंगे। 

इमोशनली मिलता है सपोर्ट

लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो। ऐसे में लड़के और लड़की के बीच उम्र के अंतर का ध्यान दिया जाता है।

आर्थिक स्थिती होती है मजबूत

अक्सर इस बात को माना जाता है कि उम्र में बड़े आदमी आर्थिक स्थिती में भी मजबूत होते हैं। अपनी लड़की को वो किसी ऐसी जगह भेजना चाहते हैं जहां उसकी आर्थिक कंडिशन सिक्योर हो। इसलिए लोग बड़े लड़के के साथ शादी कर देते हैं।

Web Title: what is reason behind age difference between husband and in marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे