लाइव न्यूज़ :

क्या है हाइब्रिड डेटिंग का कांसेप्ट? जानें इसके फायदे और नुकसान

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2022 17:43 IST

आजकल हाइब्रिड डेटिंग काफी चलन में है। हाइब्रिड डेटिंग एक ऐसा टर्म है जो अभी नया तो है लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच लोग सारी सावधानियां बरतते हुए ही किसी चीज के बारे में सोचते हैं। इसी तरह रोमांस के लिए भी हाइब्रिड डेटिंग एक नया तरीका बन गया है।

Hybrid dating: कोरोना वायरस महामारी की वजह से वर्क फ्रॉम होम का कांसेप्ट बहुत आम हो गया है। कोविड-19 के साथ लोगों ने खुद को ढालना शुरू कर दिया है। ऐसे में पिछले दो सालों में बहुत से नए कांसेप्ट भी सामने आए हैं। इसमें से ही एक टर्म हाइब्रिड डेटिंग का भी है। हाइब्रिड डेटिंग एक ऐसा टर्म है जो अभी नया तो है लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, आजकल लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच लोग सारी सावधानियां बरतते हुए ही किसी चीज के बारे में सोचते हैं। इसी तरह रोमांस के लिए भी हाइब्रिड डेटिंग एक नया तरीका बन गया है।

किसे कहते हैं हाइब्रिड डेटिंग?

कई लोगों ने दफ्तरों में हाइब्रिड तरीके से काम किया होगा या अभी कर रहे होंगे। हाइब्रिड तरीके से ऑफिस जाने का मतलब है कि लोग सप्ताह में कुछ दिन दफ्तर में बैठकर काम करते हैं तो बाकी दिन वर्क फ्रॉम होम करते हैं। कुछ इसी तरह हाइब्रिड डेटिंग का कांसेप्ट भी है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो फिजिकल रोमांस के साथ-साथ जब वर्चुअल रोमांस भी जुड़ जाए तो उसे हाइब्रिड डेटिंग कहते हैं। फिजिकली मिलकर रोमांस करने के साथ हाइब्रिड डेटिंग में ऑनलाइन चैट और वीडियो कॉल के जरिए भी रोमांस होता है। 

क्या हैं हाइब्रिड डेटिंग के फायदे?

कोरोना संक्रमण के बीच हाइब्रिड डेटिंग बहुत फायदेमंद है। जब कोरोना के  नए मामलों में बढ़ोतरी हो तो ऑनलाइन तरीके से रोमांस करने में कोई गुरेज नहीं। वहीं, अगर माहौल ठीक हो तो आमने-सामने भी मिला जा सकता है। कुल मिलाकर सबकुछ सिचुएशन पर निर्भर करता है। ऐसे में कोरोना काल के दौरान कई सारे डेटिंग एप भी सामने आए हैं, जिनके जरिये कपल्स वर्चुअल रोमांस कर सकते हैं।

ये हैं हाइब्रिड डेटिंग के नुकसान

फिलहाल, जो वर्तमान में माहौल है उसे देखकर तो कोरोना के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से कई बार मन में ये डर रहता है कि कहीं बाहर जाने से कोई दिक्कत ना हो जाए। यही नहीं, ऑनलाइन रोमांस करने में कई बार लोगों को भाप पाना काफी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, हाइब्रिड डेटिंग में लोगों को काफी धैर्य से काम लेना पड़ता है क्योंकि इसमें आप किन्हीं वजहों से रोजाना पार्टनर के साथ बाहर जाकर घूम-फिर नहीं पाते हैं। एक तरह से हाइब्रिड डेटिंग में वहीं दिक्कतें पैदा होती हैं जो ऑनलाइन डेटिंग में होती हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े