लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: मूड खराब है मगर कहीं घूमने नहीं जा सकते! घर बैठे करें ये 5 काम-खुश हो जाएगा आपका मन

By मेघना वर्मा | Updated: March 23, 2020 08:56 IST

आप भी बीते कुछ दिनों से अवसाद महसूस कर रहे हैं तो  आपको अपने मन पर काबू पाना होगा। खुद अपनी इस मनोदशा और उसके उतार-चढ़ाव को जितनी जल्दी भांप पाएं उससे उतनी जल्दी मूड सुधार पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमीठा खाने से आपके अंदर का तनाव कम होता है।घर में बैठे आप बोर हो गई हैं तो पुरानी एलबम्स को निकालिए।

देश में इस समय चल रहे माहौल के कारण लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि कुछ समय बाद सभी के मन में चिड़चिड़ापन घर कर बैठता है। परिवार के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोंक-झोंक से मन भी खराब हो जाता है। रोजाना वहीं रुटीन फॉलो करते-करते लोगों के मन में अजीब सी भावना घर कर जाती है। 

अगर आप भी बीते कुछ दिनों से अवसाद महसूस कर रहे हैं तो  आपको अपने मन पर काबू पाना होगा। खुद अपनी इस मनोदशा और उसके उतार-चढ़ाव को जितनी जल्दी भांप पाएं उससे उतनी जल्दी मूड सुधार पाएंगे। आइए आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताते हैं जो आपके तनाव को कम करेगा साथ ही आपके मूड को भी सुधारेगा। जिससे आप फिर से तरोताजा महसूस करने लगेंगे।

1. सूरज की रोशनी से करें दोस्ती

घर पर हैं, कहीं जाना नहीं है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप अपने रूटीन को भूल जाएं। सुबह उठे। सूरज की रोशनी में थोड़ा समय बिताएं। सूरज हमें विटामिन डी देता है। सूरज की रोशनी हमारे तनाव को मुक्त करती है। जिससे हम खुश भी रहते हैं। सूरज की रोशनी सेरोटोनिन नाम के हार्मोन का स्त्राव बढ़ाती है। ये हार्मोन न्यूरो ट्रांसमीटर है जो भूख, नींद, स्मृति और मनोदशा को नियंत्रित करता है। तो सूरज से दोस्ती आपके मूड को ठीक करने में कारगर साबित होगी।

2. पुरानी तस्वीरें कारगर

घर में बैठे आप बोर हो गई हैं तो पुरानी एलबम्स को निकालिए। कुछ पुरानी यादें ताजा कीजिए। अगर डिजिटली एक्टिव हैं तो अपने टीवी में फोटोज कनेक्ट करके पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। इससे भी आपका स्ट्रेस कम होगा। 

3. खुशबू का सहारा

अगर आपने अपने घर में फूल लगाएं हैं तो आप अपने दिन का कुछ समय अपने पेड़-पौधों के साथ बिता सकते हैं। गार्डनिंग से भी आपका स्ट्रेस ठीक होगा और आपका मू्ड सही होगा। अगर ऐसा नहीं है तो आप घर पर ही अगरबत्ती या किसी फ्रेगरेंस की कैंडिल जला सकते हैं। 

4. खाने में मीठी चीजें

मीठा खाने से आपके अंदर का तनाव कम होता है। ज्यादा नहीं मगर अपनी डाएट में कुछ मीठा जरूर शामिल करें। इससे आपका मूड सही रहेगा। साथ ही आपका चिड़चिड़ा पन भी कम होगा।

5. योग के भी अपने अलग परिणाम

अपनी रूटीन में योगा को शामिल करें। जिन नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर नॉर्मल योग करें। आप चाहें तो यू-ट्यूब से देखकर भी योगा कर सकते हैं। ये आपके सेहत और आपके मूड दोनों के लिए सही होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसजनता कर्फ्यूरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े