लाइव न्यूज़ :

इस लॉकडाउन में इन 5 तरीकों से बनाएं अपने रिलेशनशिप को एक्साइटिंग, रिश्तें में लौट जाएगी गर्माहट

By मेघना वर्मा | Updated: April 20, 2020 16:49 IST

आप अपने रिश्ते में एक बार फिर से गर्माहट ला सकते हैं। अपने रिश्ते को पहले जैसा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टनर के साथ मिलकर लॉकडाउन खुलने के बाद की प्लानिंग कर सकते हैं।आप अपने पार्टनर को सरप्राइज कर सकते हैं। 

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश तीन मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में ना कोई अपने घर से बाहर निकल पा रहा है ना कहीं आ-जा पा रहा है। सभी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बोर हो रहे हैं। कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जिनका रिश्ता इस लॉकडाउन में अच्छा होने के बजाए ऊबाऊ सा होता जा रहा है। 

ऐसे में हम आज कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते में एक बार फिर से गर्माहट ला सकते हैं। अपने रिश्ते को पहले जैसा कर सकते हैं। इस लॉकडाउन में बगैर घर से निकले भी आप पार्टनर के लिए कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जिससे वो आपके और करीब आ जाएंगे। 

1. सरप्राइज दें उन्हें

जरूरी नहीं कि बाहर से गिफ्ट लाकर दिया जाए तो ही वो सरप्राइज हो। आप घर पर रहकर उनके मनपसंद की डिश बनाएं। कभी-कभी उनसे पहले उठकर उनके लिए नाश्ता बनाए या अच्छा सा डिनर डेट घर पर ही अरेंज करें। ऐसे भी आप अपने पार्टनर को सरप्राइज कर सकते हैं। 

 

2. साथ में न्यू चीज एक्पेरिमेंट करें

ये खाली टाइम आपको और आपके पार्टनर को एक्सपेरिमेंट करने का भी पूरा चांस दे रहा है। इसलिए आप दोनों ही हर चीज में एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। साथ मिलकर कुकिंग करने में हो या कोई नयी वेब सीरीज देखने में। आप चाहें तो अपनी सेक्स लाइफ में भी थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

 

3. जब आप साथ हों तो सभी कुछ कर दें किनारे

ये बहुत जरूरी चीज है कि जिस समय आप और आपके पार्टनर आपके साथ हों तो किसी भी तरह बाकी चीजों से दूर रहें। फिर चाहे वो मोबाइल फोन हो, टीवी हो या लैपटॉप। अपने पार्टनर के साथ पूरा-पूरा समय बिताएं। उनकी बातें ध्यान से सुनें और अपनी भी कहें।

4. लॉकडाउन के बाद की चीजें करें प्लान

कई लोग इस समय ये भी प्लान बना रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद कहां जाएंगे, क्या करेंगे। आप भी पार्टनर के साथ मिलकर लॉकडाउन खुलने के बाद की प्लानिंग कर सकते हैं। लिस्ट आउट कीजिए उन जगहों को जहां आप जाना चाहते हैं। जो भी आपा खाना चाहते हैं। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच एक्साइटमेंट बनी रहेगी।

5. फ्लर्ट करना ना छोड़े

घर पर हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि आप अपने पार्टनर के साथ फ्लर्ट नहीं कर सकते। इसलिए अपने बीच के रोमांस और फ्लर्ट को बनाए रखें। अपने पार्टनर से फ्लर्ट करते रहने से आपके बीच प्यार बना रहेगा साथ ही आपको आपका रिश्ता बोरिंग भी नहीं लगेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े