आपके चलने, बोलने, खाने का तरीका भी खोलता है स्वभाव के कई राज, जानें
By गुलनीत कौर | Updated: March 7, 2019 16:37 IST2019-03-07T16:37:13+5:302019-03-07T16:37:13+5:30
अगर आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं और उसके बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं तो उसके चलने, बैठने, खाने, पीने, बात करने आदि चीजों पर ध्यान दें। आपको उसके स्वभाव की कई बातें अपने आप ही पता चल जाएंगी।

आपके चलने, बोलने, खाने का तरीका भी खोलता है स्वभाव के कई राज, जानें
विभिन्न अध्ययनों में यह कहा गया है कि व्यक्ति की आदतों का उसके स्वभाव के साथ गहरा रिश्ता होता है। उसकी छोटी से छोटी हरकत भी उसके व्यवहार की कई सारी बातों को बयां कर जाती हैं। अगर आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं और उसके बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं तो उसके चलने, बैठने, खाने, पीने, बात करने आदि चीजों पर ध्यान दें। आपको उसके स्वभाव की कई बातें अपने आप ही पता चल जाएंगी। आइए बताते हैं कैसे:
1) चलने का तरीका
अगर चलते समय कोई आगे की ओर वजन डालते हुए पूरे कांफिडेंस के साथ चले तो ऐसे लोग दूसरों को अपने काम से आकर्षित करने वाले होते हैं। छाती तन कर, कंधे पीछे, सिर उठाकर चलने वाले लोग हंसमुख और कॉंफिडेंट होते हैं। लेकिन अगर चलते समय पांव पर कम जोर दे और नीचे देखकर चले तो ऐसे लोग शर्मीले और चुप रहने वाले होते हैं।
2) हाथ मिलाने का तरीका
किसी से हाथ मिलाते समय अगर सामने वाले के हाथों की ग्रिप अधिक मजबूत, हाथों का टेम्परेचर भी अधिक लगे तो ऐसे लोग मिलनसार होते हैं। लेकिन अगर ग्रिप लूज लगे तो ऐसे लोगों को अक्सर शर्मीले मिजाज का माना जाता है। हए लोग अपने में खोए रहते हैं।
3) खाने का तरीका
धीरे-धीरे पूरा चबाकर खाना खाने वाले समझदार माने जाते हैं। ये लोग स्वभाव से भी सौम्य होते हैं। तेज और बिना चबाए खाना खाने वाले जीवन में लक्ष्य के साथ चलते हैं लेकिन गुस्सैल भी होते हैं। खाने म एन चुनिन्दा चीजें पसंद करने वाले हर बात में घुसने वाले होते हैं। इन्हें सब जानने की इच्छा होती है।
4) बात करने का तरीका
तेजी से और अधिक बोलने वाले लोग कॉंफिडेंट और दिल के साफ होते हैं। क्योंकि ये दिल में कोई बात नहीं रखते हैं। मगर धीरे और सोचकर बोलने वाले लोग समझदार किन्तु रहस्यमयी मिजाज के भी होते हैं। इनके दिल में क्या है यह आसानी से जाना नहीं जा सकता है।
5) आंखें घुमाने का तरीका
बात करते समय आंखों में आंखें डालकर बात करने वाले दिल के सच्चे और ईमानदार होते हैं। बात करते समय आंखें ना मिलाने वालों में कांफिडेंस कम होता है। इससे यह भी पता लगता है कि वे बात करने में दिलचस्पी नहीं रह रहे हैं। बात करते समय आंखों को बार बार इधर उधर घुमाने वाले लोग कई चीजों में उलझे हुए होते हैं।




