Chocolate Day 2018: लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों होती है, जवाब आपकी सोच से परे है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 08:43 IST2018-02-09T08:41:31+5:302018-02-09T08:43:38+5:30

साइंस के अनुसार प्यार होने पर जिस खुशी का एहसास लड़कियां करती हैं कुछ वैसा ही तजुर्बा उन्हें चॉकलेट खाते हुए होता है। 

Valentine Day 2018 and Chocolate Day 2018: 7 reasons why girls love chocolate | Chocolate Day 2018: लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों होती है, जवाब आपकी सोच से परे है

Chocolate Day 2018: लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों होती है, जवाब आपकी सोच से परे है

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन आता है 'चॉकलेट डे'। अमूमन यह माना जाता है कि यह दिन तो लड़कियों के लिए ही बना है। क्योंकि चॉकलेट खाने का क्रेज उनमें ज्यादा देखा जाता है। लड़के चॉकलेट खा तो लेते हैं लेकिन उनमें इसे लेकर कुछ खास उत्सुकता नहीं होती है। इसलिए वैलेंटाइन वीक के चॉकलेट डे पर आपको लड़के चॉकलेट खरीदकर लड़कियों को देते हुए ही दिखेंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लड़कियों को चॉकलेट इतना पसंद क्यों होता है? इस एक चीज के लिए वे क्यूं इतनी 'बावली' हो जाती हैं? इसके पीछे कई सारे कारण हैं, आइए जानते हैं: 

1- हार्मोन्स के लिए है जरूरी
साइंस के अनुसार लड़कियों के 'हार्मोन्स' समय समय पर बदलते रहते हैं जिसके चलते उनके मूड में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये बदलाव अच्छे भी होते हैं लेकिन अमूमन बुरे ही होते हैं जो उनमें चिड़चिड़ापन लाते हैं। ऐसे में चॉकलेट उनके मूड को सही करने में मदद करती है। 

2- गजब की एनर्जी दिलाती है
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन साइंस के अनुसार प्यार होने पर जिस खुशी का एहसास लड़कियां करती हैं कुछ वैसा ही तजुर्बा उन्हें चॉकलेट खाते हुए होता है। सुनने में यह वाकई अजीब लगता है, लेकिन विज्ञान की राय में प्यार होने पर लड़कियों के दिमाग में 'फेनाइलेथैलामाइन' नामक मिश्रण की उत्पत्ति होती है, ठीक ऐसा ही बदलाव उनके दिमाग में तब भी आता है जब वे चॉकलेट में मौजूद मीठा और कोको का सेवन करती है। ये दो चीजें लड़कियों को एक गजब खुशी का एहसास दी जाती हैं। 

3- इन चीजों से लड़ने की ताकत होती है
यह तो हमने जान लिया कि चॉकलेट लड़कियों के हार्मोन्स को बूस्ट कर उन्हें खुशी देती है, लेकिन इस खुशी की सीमा कितनी हो सकती है यह भी एक बड़ा पॉइंट है। विभिन्न रिसर्च में यह पाया गया है कि चॉकलेट खाने से लड़कियां डिप्रेशन, मूड स्विंग्स, गुस्से, उदासी सभी को बच सकती हैं। 

4- ना चाहते हुए भी खाती हैं
लड़कियां बहुत चॉकलेट खाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाते हुए हर पल उनके दिमाग में यह चल रहा होता है कि इसे खाने से वे 'मोटी' हो जाएंगी। फिर भी वे इसे खाना नहीं छोड़ती हैं। यह एक ऐसा कारण है जो चॉकलेट के प्रति उनके प्यार को गहरा कर देता है। समझ पाना वाकई मुश्किल है लेकिन यह सच ही है। 

5- क्योंकि टेस्ट अच्छा है
अब जिस चीज का स्वाद ही इतना अच्छा हो, उसे कोई क्यों नहीं खाएगा? लड़कियों के चॉकलेट खाने के पीछे का एक और सबसे बड़ा कारण यह भी है कि उन्हें इसका टेस्ट बहुत पसंद है। क्रीमी और मुंह में घुल जाने वाली चॉकलेट लड़कियों को सबसे अधिक पसंत होती है। 

6- चॉकलेट का 'शेप' भी है पसंद
जी हां... टेस्ट और अन्य कारणों से परे यह भी एक कारण ही है। चॉकलेट के अलग अलग शेप लड़कियों को अपने ओर अट्रैक्ट करते हैं। जितना क्यूट चॉकलेट का आकार होगा, उतनी ही जल्दी वह बिकेगा। 

7- पीरियड का चाकलेट कनेक्शन
चॉकलेट खाने से लड़कियों के ब्लड हार्मोन्स बूस्ट-अप होते हैं, वे खुश हो जाती हैं यह बात हम समझ गए। लेकिन किस समय उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है, यह भी उनके द्वारा चॉकलेट को इतना प्यार करेने का कारण है। चॉकलेट उन्हें तब मदद करती है जब उन्हें सबसे बड़े सपोर्ट की जरूरत होती है। डॉक्टरों के अनुसार पीरियड्स में या तनाव में ब्लड हार्मोन्स को बूस्ट-अप करने का काम करती है चॉकलेट।

Web Title: Valentine Day 2018 and Chocolate Day 2018: 7 reasons why girls love chocolate

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे