बॉयफ्रेंड के इन 5 नेचर से परेशान रहती हैं उनकी गर्लफ्रेंड, कुछ होते हैं रोमांटिक तो कुछ इनसिक्योर
By मेघना वर्मा | Updated: December 27, 2019 16:31 IST2019-12-27T16:31:56+5:302019-12-27T16:31:56+5:30
बॉयफ्रेंड का ये नेचर कुछ लड़कियों को पसंद आता है तो कुछ को रास नहीं आता। आज हम आपको लड़कों के ऐसे ही नेचर के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉयफ्रेंड के इन 5 नेचर से परेशान रहती हैं उनकी गर्लफ्रेंड, कुछ होते हैं रोमांटिक तो कुछ इनसिक्योर
आज के समय में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता कॉमन सी बात है। वहीं इस प्यार के रिश्ते में दोनों एक-दूसरे से जुड़े सभी तरह की बातें जानते हैं। एक दूसरे की जिंदगी की जरूरतों को भी समझते हैं लेकिन अक्सर इन रिश्तों में भी दरार आ जाती है। लड़कों कि कुछ आदतें लड़कियों को पसंद नहीं आती। वहीं कुछ लड़के अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाने के चक्कर में भी खुद का नुकसान कर बैठते हैं।
बॉयफ्रेंड का ये नेचर कुछ लड़कियों को पसंद आता है तो कुछ को रास नहीं आता। आज हम आपको लड़कों के ऐसे ही नेचर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें लड़कियां कभी प्रोटेक्टिव तो कभी प्रेक्टिकल नेचर बताती है।
1. कुछ होते हैं इनसिक्योर
कुछ लड़को को अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत इनसिक्योरिटी होती है। उनकी गर्लफ्रेंड कहीं उन्हें छोड़ ना दे, उनका ब्रेकअप ना हो जाए जैसी चीजों के बारे में वो अक्सर सोचते रहते हैं। उनकी समस्या तब और बढ़ जाती है जब उनकी गर्लफ्रेंड अपने मेल फ्रेंड से बात करती हैं।
2. कुछ को होती है जलन
कुछ लड़कों की आदत होती है जिन्हें दूसरों की बात सुनकर जलन होती है। वो अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को सुनते हैं और उनके दिमाग में यही चलता है कि उनके बिना उनकी गर्लफ्रेंड इतनी खुश कैसे हैं। उनके दिमाग में जलन का कीड़ा चलता रहता है।
3. रोमांटिक हैं जनाब
कुछ लड़के बेहद रोमांटिक भी होते है। अपनी गर्लफ्रेंड का मूड सही करने उसे खुश करने के अलावा भी वो समय-समय पर रोमांटिक हो जाते हैं। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां आमतौर पर खुश ही रहती हैं।
4. बहुत ही प्रैक्टिकल
कुछ बॉयफ्रेंड अपने रिश्ते को लेकर भी काफी प्रैक्टिकल होते हैं। उनके पास हर चीज के पीछे लॉजिक होता है। इनके ये लॉजिक इनकी लव लाइफ में भी दिखाई देते हैं। झगड़ा हो या प्यार इनको हर चीज में प्रैक्टिकल होना होता है।
5. मिस्टर चिल्ड-आउट
ऐसा बॉयफ्रेंड हर लड़की खुद के लिए चाहती है। ऐसे बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के अच्छे दोस्त भी होते हैं इसीलिए ऐसे लड़कों के साथ लड़कियों को उनके बेस्ट फ्रेंड की जरूरत भी महसूस नहीं होती। चिल्ड आउट रहने वाले बॉयफ्रेंड कभी अपनी मर्जी अपनी गर्लफ्रेंड पर नहीं थोपते और उनकी पर्सनल स्पेस का सम्मान करते हैं।


