लड़कों की इन 5 आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां, आप भी ना करें ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: December 21, 2019 15:43 IST2019-12-21T15:43:21+5:302019-12-21T15:43:21+5:30

अक्सर लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके बॉयफ्रेंड या उनके पति उनकी बात ध्यान से नहीं सुनते।

Top Things that Girls Hate about Guys | लड़कों की इन 5 आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां, आप भी ना करें ये काम

लड़कों की इन 5 आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां, आप भी ना करें ये काम

Highlightsकई बार लड़कों कि इस आदत से लड़कियां नाराज भी हो जाती हैं। आप भी अपने अंदर इन आदतों को कम कर सकते हैं।

अक्सर आपके पार्टनर को आपके अंदर की बहुत सी आदतें नहीं पसंद आती। खासकर लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें पसंद नहीं आती। मगर कई बार रिलेशनशिप में वो इस बारे में अपने पार्टनर से कोई बात नहीं करतीं। लड़कों कि इन आदतों से हर लड़की परेशान होती है। 

कई बार लड़कों कि इस आदत से लड़कियां नाराज भी हो जाती हैं। मन ही मन बहुत गुस्सा करती हैं पर कुछ नहीं कहती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपकी गर्लफ्रेंड या आपकी वाइफ बिल्कुल पसंद नहीं करती। आप भी अपने अंदर इन आदतों को कम कर सकते हैं। 

1. ध्यान से नहीं सुनते बात 

अक्सर लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके बॉयफ्रेंड या उनके पति उनकी बात ध्यान से नहीं सुनते। कई बार लड़कियों को शिकायत रहती है कि लड़के उनकी बातें सुनते-सुनते अक्सर ही या तो बातों को टाल देते हैं या बात घुमा देते हैं।

2. खुली छोड़ देते हैं टॉयलेट सीट

ज्यादातर लड़कियों को हाइजीन बहुत पसंद होती है मगर अक्सर ही लड़कों की अनहाइजीन आदतें लड़कियों को पसंद नहीं आती। इसमें सबसे ज्यादा जो सुनने को मिलती है वो ये कि लड़के अक्सर टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद टॉयलेट सीट को खुला छोड़ देते हैं। 

3. रहते हैं फोन पर बिजी

बहुत सी लड़कियों को इस बात की शिकायत भी रहती है कि जब भी वो अपने पार्टनर से बात करती हैं तो उनके पार्टनर अपने फोन में बिजी हो जाते हैं। साथ ही उनकी बातों को ठीक से सुनते भी नहीं। अगर आपमें भी ऐसी आदत है तो इसे जल्द से जल्द बदल दीजिए।

4. अनप्लान्ड होती हैं सारी चीजें

लड़कियां हमेशा ही सारी चीजों को प्लान वे में करती हैं फिर चाहे वो उनकी ट्रिप हो या उनका डिनर। मगर लड़कियों की हमेशा लड़के कभी भी अपना प्लान प्लान्ड नहीं बनाते। उनके प्लान हमेशा ही जल्दबाजी में बनते हैं। जिसकी शिकायत वो हर बार करती हैं।

5. कूड़ा-कचरा फैलाने की आदत

लड़कों कि गंदगी फैलाने की आदत भी लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। कहीं भी किसी भी जगह कचड़ा फेंकना हो या अपने मोजे या गीले तौलिये को यहां वहां फेंक देना। इस चीज की शिकयात भी अक्सर लड़कियां करती हैं।
 

Web Title: Top Things that Girls Hate about Guys

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे