क्या लॉकडाउन में आपको भी आ रहे हैं अपने एक्स के सपने? हो सकती है ये बड़ी वजह
By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2020 16:03 IST2020-04-28T16:03:00+5:302020-04-28T16:03:00+5:30
सपने में आने वाली चीजों का आपकी जिंदगी से कितना संबध होता है इस पर बहुत से विद्वानों ने अपने अलग-अलग मत दिए हैं।

क्या लॉकडाउन में आपको भी आ रहे हैं अपने एक्स के सपने? हो सकती है ये बड़ी वजह
कोरोना वायरस की वजह से हुआ लॉकडाउन हमारी जिंदगी में बहुत सारी परेशानियां भी लेकर आया है। लोग जहां एक तरफ अपने घरों में बंद हैं वहीं दूसरी ओर दो प्यार करने वालों को भी एक-दूसरे से अलग रहना पड़ रहा है। लॉकडाउन का ये असर जिंदगी पर तो पड़ा ही है साथ ही सपनों पर भी इसका असर देखा जा रहा है।
बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस लॉकडाउन के पीरियड में अपने एक्स के सपने आ रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि ऐसा हाल ही में हुई एक रिसर्च ने दावा किया है। आपको भी अपने एक्स के सपने आ रहे हैं तो आप इसके पीछे भी कई कारण हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या कहती है रिसर्च-
हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार ये दावा किया गया है कि गूगल पर 'why am I dreaming about my ex?' का सर्च 2,450 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पिछले साल की तुलना में ये सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। बता दें ये रिसर्च डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी AGY47 ने की है। जिसमें बताया गया है कि लोग अपने एक्स को इस समय याद कर रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं क्या हो सकता है सपने के पीछे का कारण
1. जब आप अपने एक्स से छुड़ा रहे हों पीछा
अगर आप सपने में ये देख रहे हैं कि आप अपने एक्स से पीछा छुड़ा रहे हैं तो घबराइए मत। इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो आपके पीछे आ रहे हैं और आपकी जिंदगी में वापिस आना चाहते हैं। इस सपने का मतलब हो सकता है कि आपको अपनी जिंदगी में थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए।
2. जब सपने में मर जाए आपका एक्स
ये एक बेहद डिप्रेसिंग सपना हो सकता है। किसी को मरते देखना अपने आप में ही डिप्रेसिंग है खासकर तब जब वो आपका जानने वाला हो। मगर आपके इस सपने का ये मतलब हो सकता है कि आप पुरानी चीजों को अब भुला देना चाह रही हैं।
3. जब एक्स से कर रहे हों शादी
अगर आप सपने में एक्स से शादी कर रहे हैं। खासकर तब जब आप किसी और के साथ रिलेशनशिप में हों। मगर ये सपना किसी भी तरह का नेगेटिव साइन नहीं लाता। इस सपने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप अभी भी अपने एक्स से प्यार करते हैं। ये सपना आपके कमिटमेंट को दिखाता है बस।


