लाइव न्यूज़ :

ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो जान लें ये 5 जरूरी बातें, गलती से भी ना करें ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: December 21, 2019 09:14 IST

टिंडर और ना जाने कितने ही डेटिंग ऐप के जरिए लोग अपनी पसंद से मिलते जुलते लोगों को चुनते हैं और फिर उनके साथ डेट पर जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वाइप राइट और स्वाइप लेफ्ट करके लोग अपने पार्टनर की तलाश करने लगे हैं। ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले अगर फॉलो करेंगे तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

आज सोशल मीडिया के जमाने में लोगों ने अपने जीवन साथी को कमप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर ढूंढना शुरू कर दिया है। स्वाइप राइट और स्वाइप लेफ्ट करके लोग अपने पार्टनर की तलाश करने लगे हैं। टिंडर और ना जाने कितने ही डेटिंग ऐप के जरिए लोग अपनी पसंद से मिलते जुलते लोगों को चुनते हैं और फिर उनके साथ डेट पर जाते हैं। 

इसी ब्लाइंड डेट के बाद कितनों को ही उनका जीवन साथी मिल जाते है मगर कितने ही ऐसे होते हैं जिनका एक्सपीरियंस बिल्कुल खराब हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं जिसे आप ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले अगर फॉलो करेंगे तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है

1. हाइजीन का रखें ख्याल

आप घर पर चाहे जैसे भी रहते हों मगर जब आप किसी से मिलने जा रहे हैं खासकर तब जब आप किसी ब्लाइंड डेट पर जा रहे हों तो हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। ऐसे ही कुछ भी पहन कर कैजुअल से कपड़े में ना चले जाएं। बालों की स्टाइलिंग का भी ध्यान रखें। हो सकता है आप जिसके साथ डेट पर जा रहे हों वह हाइजीन पर ज्यादा ध्यान देता हो।

2. ना पोत लें हद से ज्यादा परफ्यूम

अक्सर लोगों को देखा गया है कि कहीं भी जाने से पहले वो परफ्यूम की आधी से ज्यादा बोतल खाली कर जाते हैं। मगर ध्यान रखें अगर आप ब्लाइंड डेट पर जा रहे हों तो कम और अच्छा परफ्यूम लगाएं। परफ्यूम की खुशबू जब तक हल्की और भीनी होती है तभी तक वो अच्छी लगती है जहां उसकी महक कुछ ज्यादा हुई वो सिर पर चढ़ने लगती है और ये आपके लिए अच्छी बात नहीं।

3. अल्कोहल से करें परहेज

ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो ये नहीं कि वहां पी कर टल्ली हो जाएं। अपने खाने का जरूर ध्यान रखें। याद रखें आप किसी से मिलने गए हैं सिर्फ खाने या पीने नहीं। कोशिश करें कि अपने खाने में ड्रिंक्स ऑर्डर ही ना करें और अगर ऐसा करते भी हैं तो आपको उसकी लिमिट पता होनी चाहिए।

4. कॉल से कर लें पूरी जानकारी

आप जिस जगह पर और जिस इंसान के साथ डेट पर जा रहे हैं उनके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज के समय में धांधली हर जगह हो रही। इसलिए पहली बार मिलने से पहले सामने वाले को समय दें। इस समय में आप उनको और वो आपको जान लें तो ही बेहतर होगा। 

5. ना हों लेट

पहली ही मुलाकात में किसी से मिलने पहुंचे और लेट हो जाएं इससे बुरा इम्प्रेशन शायद ही कोई पड़े। कभी भी अपनी ब्लाइंड डेट पर लेट ना पहुंचे। ऐसा करना सामने वाले पर गलत असर डाल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका समय जितना कीमती है उनका समय भी उतना ही कीमती है। अगर आपको देर हो भी रही है तो पहले से सामने वाले को इसके बारे में बता दें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े