सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स अपडेट करने से पहले चेक कर लें ये 5 बातें, वरना होगा बहुत पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: March 22, 2020 09:33 IST2020-03-22T09:33:42+5:302020-03-22T09:33:42+5:30

आज का यूथ अपने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स लगाकर पूरी दुनिया को बताता है कि वो अब सिंगल नहीं रहा बल्कि किसी के साथ रिलेशनशिप में है।

things you should keep in mind before sharing your relationship status on social media | सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स अपडेट करने से पहले चेक कर लें ये 5 बातें, वरना होगा बहुत पछतावा

सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स अपडेट करने से पहले चेक कर लें ये 5 बातें, वरना होगा बहुत पछतावा

Highlightsबहुत से लोग सोशल मीडिया पर दिखावा भी करते हैं। आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें। स्टेट्स चेंज करने से पहले इस बात की श्योरिटी कर लें कि आप इस रिश्ते में खुश हैं।

आज के यंगस्टर्स अपनी लाइफ का आधा से ज्यादा हिस्सा सोशल मीडिया पर अपडेट करते हैं। वो क्या कर रहे हैं कहां जा रहे हैं जैसी चीजों के साथ इस बात को भी बताते हैं कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करने का चलन है। 

एक वो समय था जब दो प्यार करने वाले अपनी बातों को पूरी दुनिया की नजरों से छिपाया करते थे। छिप-छिप कर प्यार करना उनसे रोमांस को और बढ़ावा देता था। मगर टेक्नोलॉजी ने लोगों के प्यार करने के पूरे तरीके को पलट दिया। आज का यूथ अपने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स लगाकर पूरी दुनिया को बताता है कि वो किसी से प्यार करता है। 

वैसे अगर आप भी अपना रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-  

1. एक बार फिर से सोच लें

सोशल प्लेटफॉर्म पर आपके दोस्तों के साथ कई जानने वाले भी शामिल होते हैं। ऐसे में किसी भी चीज को अपडेट करने से पहले खुद को इन्श्योर कर लेना जरूरी है। रिलेशनशिप स्टेट्स अपडेट करने से पहले खुद से पूछ लें कि क्या आप इस बात को सभी को बताने के लिए तैयार हैं तभी स्टेट्स अपडेट करें।

2. म्यूचल हो आपका निर्णय

अगर आप सोशली किसी के साथ रिलेशशिप एक्सेप्ट कर रही हैं तो जरूरी है आपका पार्टरन भी ये रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करें। ऐसा ना हो कि आप सोशल मीडिया पर अकेले ही रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करें। ऐसा करके आप अपना सिर्फ और सिर्फ मजाक उड़ावाएंगे।

3. कहीं अंडर प्रेशर में तो ये नहीं कर रहीं आप

स्टेट्स चेंज करने से पहले इस बात की श्योरिटी कर लें कि आप इस रिश्ते में खुश हैं। ऐसा ना हो कि कॉमन फ्रेंड्स और पीयर प्रेशर में आकर आप अपना स्टेट्स चेंज कर लें और बाद में आपको अपने ही फैसले पर पछतावा हो।

4. खाली दिखावा ना हो

बहुत से लोग सोशल मीडिया पर दिखावा भी करते हैं। आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें। सिर्फ दिखावे में अपना रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करेंगे तो बाद में इससे आपको ही नुकसान होगा। 

5. क्या लम्बे समय तक रहेंगी आप

इस बात को भी इश्योर कर लें कि आप इस रिश्ते में लम्बे समय तक टिकेंगी। वरना बार-बार रिलेशनशिप स्टेट्स चेंज करने से आप लोगों के बीच बस एक मजाक बनकर रह जाएंगी और आपको सोशली कभी कोई सीरियस नहीं लेगा।

Web Title: things you should keep in mind before sharing your relationship status on social media

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे