लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले होने वाले पार्टनर के साथ गुपचुप तरीके से कर लें ये 5 काम, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: January 4, 2020 08:59 IST

ऐसा तो नहीं है कि शादी की तैयारियों में आप इतने बिजी हैं कि आपको अपने लिए या अपने होने वाले पार्टनर के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देआप एक-दूसरे के पसंद के हिसाब से भी काम कर सकते हैं।न्यूली मैरिड कपल को अक्सर आर्थिक परेशानी से जूझते हुए देखा गया है।

शादियों का सीजन एक बार फिर से आने वाला है। इस सीजन भी कई सारी जिंदगियां एक-दूसरे की हो जाएंगी। कई सारे परिवारों का रिश्ता सदियों के लिए जुड़ जाएगा। शादी के लिए कितने ही लोगों ने तैयारियां तक शुरू कर दी होगी। किसी ने कपड़ों की खरीदारी कर ली होगी तो किसी ने मैरिज हॉल बुक करवा लिया होगा मगर क्या आपने अभी तक अपने होने वाले पति या पत्नी के साथ भरपूर समय बिताया है?

ऐसा तो नहीं है कि शादी की तैयारियों में आप इतने बिजी हैं कि आपको अपने लिए या अपने होने वाले पार्टनर के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा है अगर ऐसा है तो सब काम छोड़ कर पहले स्थिर हो जाएं। ये बाद समझ लें कि शादी की तैयारी के साथ कुछ और काम भी हैं जिन्हें आपको और आपके पार्टनर को मिलकर कर शादी से पहले कर लेना चाहिए। 

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही काम बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ मिलकर जरूर पूरा कर लेना चाहिए। हो सकता है बाद में आपको इसके लिए समय ना मिले या हो सकता है आप शादी करने के विषय में दूबारा भी सोचें।

1. साथ इंज्वॉय करें अपनी हॉबी

अपने होने वाले पार्टनर के साथ शादी से पहले आपको वो काम करने चाहिए जिसे आप दोनों ही बहुत पसंद करते हैं। आप एक-दूसरे के पसंद के हिसाब से भी काम कर सकते हैं। मसलन अगर आपके होने वाले पार्टनर को पेंटिंग करना पसंद है तो आप भी उनके साथ पेंटिंग करना जरूर सीखें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के और करीब आने का मौका मिलेगा।

2. आर्थिक स्थितियों से निपटें

न्यूली मैरिड कपल को अक्सर आर्थिक परेशानी से जूझते हुए देखा गया है। इससे बचने के लिए आप शादी से पहले ही कुछ दिन साथ में बिताएं और अपने खर्चे को शेयर करना सीखें। इससे आप समझ पाएंगे कि आपको आगे चलकर अपने पैसों को कैसे मैनेज करना है। साथ ही आपको एक-दूसरे के साथ थोड़ा और समय भी मिल जाएगा।

3. जिम्मेदारी बांटनी है जरूरी

शादी के बाद किसी एक पार्टनर को सारी जिम्मेदारी देना बिल्कुल गलत है। इससे आप दोनों के ही रिश्तों में दरार आती है। आप के अक्सर झगड़े भी हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी जिम्मेदारियां  बांट लें। शादी से पहले ही अपने होने वाले पार्टनर के साथ इस डिस्कशन को कर लें कि शादी के बाद आप दोनों ही मिलकर घर की सारी जिम्मेदारी उठाएंगे।

 4. साथ घूमना भी जरूरी

अब वो जमाने लद गए जब मां-बाप शादी तय करते थे और बिना-मिले और देखे दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के हो जाते थे। अब लोग शादी से पहले एक साथ समय बिताना चाहते हैं। अपने कम्पैनियन के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इसी का एक हिस्सा है घूमना। शादी से पहले आपको भी अपने होने वाले पार्टनर के साथ घुमना जरूर चाहिए. इससे आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे।

5. तकरार ही बताएगा कितने हैं तैयार

ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन किसी भी इंसान की परीक्षा, गुस्से से ही होती है। इसीलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप दोनों की बीच कोई तकरार भी हो ताकि आप सामने वाले को समझ सकें। इससे आपके रिश्ते की बुनियाद को मजबूती मिलेगी। अगर आपका साथी गुस्से में अपना आपा खो देता है या विवाद सुलझाने के लिए पहल नहीं करता तो शादी के लिए आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश