सेक्स से ठीक पहले भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, नहीं पड़ जाएंगे लेने के देने

By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2019 10:56 IST2019-12-19T10:56:47+5:302019-12-19T10:56:47+5:30

आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें सेक्स से ठीक पहले करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई सारे हेल्थ ईश्यूज हो सकते हैं।

things you must avoid before sex in hindi | सेक्स से ठीक पहले भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, नहीं पड़ जाएंगे लेने के देने

सेक्स से ठीक पहले भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, नहीं पड़ जाएंगे लेने के देने

Highlightsसेक्स से ठीक पहले भूख लगी हो तो ऐसा नहीं है कि आप कुछ खाएं नहीं। कुछ लोग सेक्स करने से पहले सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए ब्रश भी कर लेते हैं।

अगर आप सेक्सुअली एक्टिव है तो बेहद जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सेक्स को यादगार अनुभव बनाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां ना कर बैठें जिससे सारा मजा किरकिरा हो जाए। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें सेक्स से ठीक पहले करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई सारे हेल्थ ईश्यूज हो सकते हैं। तो ध्यान दीजिए सेक्स से पहले भूलकर भी ये काम ना कीजिए।

1. ज्यादा खाना

सेक्स से ठीक पहले भूख लगी हो तो ऐसा नहीं है कि आप कुछ खाएं नहीं। मगर ध्यान रखें ऐसा ना हो कि आप इतना ज्यादा खा लें कि आपको ऊबा-सासी होने लगे। अगर सेक्स से पहले आप ज्यादा खाना खा लेंगे तो आपको आलस भी आने लगेगा जिसके बाद आप सुस्त भी फील करेंगे।

2. ब्रश करना

कुछ लोग सेक्स करने से पहले सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए ब्रश भी कर लेते हैं। मगर ऐसा करना सही नहीं है। सेक्शुअल हेल्थ के हिसाब से यह सही नहीं है। बताया जाता है कि ऐसा करने से आप सेक्शुअलई ट्रान्समिटेड डिजीज के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में माउथ फ्रेशनर का इस्तेमार करा सुरक्षित विक्लप है। 

3. पी कर टल्ली हो जाना

अक्सर लोग सेक्स से पहले ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करना अच्छा भी होता है। मगर ध्यान रखें कि ड्रिंक्स इतना ज्यादा ना कर लें कि आपको उसका पूरा नशा हो जाए। इसके बाद आप पी कर टल्ली हो जाएं और फिर किसी भी तरह का एक्सपीरियंस ना कर पाएं। 

4. शरीर की कमियों को सोचना

बहुत बार ऐसा होता है कि आप सेक्स से पहले हैजिटेट होने लगते हैं। साथ ही अपनी शरीर की कमियों को सोचने लगते हैं। ऐसा करने से सिर्फ और सिर्फ आपका मूड खराब होता है। माना जाता है कि जब आप दिमागी रूप से फ्री होते हैं तभी आप सेक्स का सही आनंद उठा पाते हैं। तो अपने अंदर की कमियों को गिनना छोड़े और अपने पार्टनर के साथ भरपूर रोमांस का मजा लें।

5. शेव करना

अक्सर सेक्स पहले आप अनचाहे बालों को हटाते होंगे मगर ऐसा करना समझदारी नहीं है। अगर आप बिकनी और पैरों के एरिया को शेव करना पसंद करते हैं तो उसे दो या तीन दिन पहले करें। क्योंकि शेविंग के बाद आपको इरिटेशन या असहजता हो सकती है। शेविंग से स्किन एक्सफोलिएशन हो जाती है जिसे हील करने के लिए समय चाहिए होता है। 

Web Title: things you must avoid before sex in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे