अपने पति से ये 5 बातें छिपाकर रखती हैं पत्नी, आप भी जान लें इसके पीछे की वजह

By मेघना वर्मा | Updated: February 2, 2020 11:30 IST2020-02-02T11:30:35+5:302020-02-02T11:30:35+5:30

बीवियां अपनी कुछ ऐसी बातें पति से छिपाती है जिनके बारे में उन्हें लगता है कि पति सुनकर बुरा मान सकते हैं। ऐसी ही कुछ बातें हर पति अपने पति से छिपाती है।

things women hide from their husbands | अपने पति से ये 5 बातें छिपाकर रखती हैं पत्नी, आप भी जान लें इसके पीछे की वजह

अपने पति से ये 5 बातें छिपाकर रखती हैं पत्नी, आप भी जान लें इसके पीछे की वजह

Highlightsहर पत्नी अपने घर के खर्च के अलावा कुछ सेविंग्स जरूर करती है।अपने हेल्थ को लेकर भी वो हमेशा समझौता करती हैं।

पति-पत्नी का रिश्ता खट्टा-मीठा सा होता है। कभी इसमें प्यार की मिठास होती है तो कभी इसमें लड़ाई की खटास मगर ये रिश्ता विश्वास और भरोसे का भी होता है। इससे इस रिश्ते की मजबूती भी दिखती है। दोनों ही एक-दूसरे से अपने सीक्रेट बताते हैं मगर कुछ ऐसे सीक्रेट्स भी होते हैं जो हर पत्नी अपने पति से छिपाती है। 

बीवियां अपनी कुछ ऐसी बातें पति से छिपाती है जिनके बारे में उन्हें लगता है कि पति सुनकर बुरा मान सकते हैं। ऐसी ही कुछ बातें हर पति अपने पति से छिपाती है। आप भी जानिए कौन सी हैं वो बातें जो हर पत्नी अपने पति से छिपाती है। 

1. चाहती हैं थेरेपिस्ट का सेशन

आज की कामकाजी महिलाओं पर ऑफिस के साथ घर के कामों की टेंशन भी होती है। ऑफिस के रिश्ते और घर के रिश्ते में बहुत सारी जिम्मेदारियां निभाते-निभाते वो उलझनों में फंस जाती हैं। जिसके लिए बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो थेरेपिस्ट से सेशन लेना चाहती हैं या लेने लगती हैं। इस बात को वो अपने पति से छिपाकर रखती हैं। पत्नी का मानना होता है कि उनकी इस परेशानी को कोई नहीं समझेगा इसलिए उसे छिपाकर रखना ही सही है। 

2. हेल्थ प्रॉब्लम

वाइफ हमेशा सैक्रिफाइज करती हैं। अपने हेल्थ को लेकर भी वो हमेशा समझौता करती हैं। अपनी हेल्थ प्रॉबल्म्स को अपने पार्टनर को नहीं बताती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वो अपनी परेशानी किसी को ना बताएं। इसलिए अपने अपनी पति से जहां तक हो सकता है वो अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को छिपाती हैं।

3. अपनी सेविंग्स

हर पत्नी अपने घर के खर्च के अलावा कुछ सेविंग्स जरूर करती है। फिर चाहे वो कैश या बैंक के अकाउंट में वो पैसे बचाए या उन पैसों के गहने खरीदे। मगर अक्सर देखा गया है कि अपने सेविंग्स को वो अपने पति से छिपाती हैं। इसके पीछे का कारण यही है कि अगर किसी मुसीबत के समय या आर्थिक तंगी के चलते ये पैसे उनके काम आते हैं।

4. सेक्स के समय पसंद और नापसंद चीजें

पत्नियां हमेशा ही संबंध बनाते समय अपने पार्टनर को अपनी पसंद ना-पसंद बताने से हिचकिचाती हैं। कुछ महिलाएं ये बातें करने से शर्माती हैं तो कुछ को ये लगता है कि उनकी इस बात से उनके पति हर्ट हो सकते हैं इसलिए ये बात उन्हें नहीं बताती।

5. सहेली को बताती हैं मन की बात

हर कोई महिला अपने रिश्ते में चल रही दिक्कतों को अक्सर अपनी सहेली के साथ शेयर करती है। यहां तक अपने बैडरूम की बाते भी सहेली के साथ शेयर कर लेती है, लेकिन यह बात वह अपने पति से छिपाकर रखती है, ताकि उन्हें गुस्सा ना आए।

Web Title: things women hide from their husbands

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे