लाइव न्यूज़ :

पति से कभी ना करें इन 5 बातों की उम्मीद, शादी टूटने का बनती हैं कारण

By गुलनीत कौर | Updated: June 11, 2019 07:21 IST

Open in App

अक्सर लोग कहते हैं कि शादी का दूसरा नाम 'समझौता' होता है। कई मायनों में यह सच भी है। क्योंकि एक दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए पति पत्नी दोनों ही कई जगहों पर समझौता करते हैं। एक दूसरे को खुश रखने के लिए और अपने शादीशुदा जीवन को सफल बनाने के लिए दोनों ही कई बार एडजस्टमेंट करते हैं। मगर दोनों के मने में रहा उम्मीदों का पहाड़ फूर पड़ता अहै और अगर वह उम्मीद पूरी ना हो पाए तो रिश्ता फीका पड़ने लगता है। 

प्यार में पार्टनर से उम्मीद रखना और उस उम्मीद का पूरा भी होना सामान्य बात है। लेकिन जब वह उम्मीद टूटती है तो दुख होता है। यहाँ यहां हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्मीद हर दूसरी पत्नी अपने पति से करती है। जब ये पूरी नहीं होती तो उसका दिल दुखता है। लेकिन अगर पत्नियां इन उम्मीदोनों को छोड़ दें तो वे हमेशा अपने पति के साथ रहेंगी। इस तरह दोनों के रिश्ते को कभी कोई चीज तोड़ नहीं पाएगी। आइए जानते हैं क्या है ये उम्मीदें:

1) पति बिना बोले समझ जाए

सबसे पहले तो हर पत्नी को यह समझना होगा कि उनका पति एक सस्धारण इंसान है, कोई अन्तर्यामी नहीं जो बिना बोले उनके दिल की हर बात जाना ले और समझ ले। परिस्थिति को उलझाने की बजाय सीधा जाकर अपने मन की बात कहें और फिर देखें पति आगे क्या करता है। बताने के बाद भी पति आपकी बता ना समझे तो फिर असल में आपको दुखी होना चाहिए। 

2) पति की सोच आपसे मिलती हो

सोचिए अगर दो एक जैसे इंसानों की, एक सी सोच रखने वालों की शादी कर जाए तो लाइफ कितनी बोरिंग हो जाएगी। तो फिर पति आपकी सोच के हिसाब से चले और उसकी सोच हर बार आपसे मैच करे, ये कैसे संभव है? आप दोनों अलग हैं तभी रिश्ते में रोमांच है। अपनी सोच उसके सामने रखें, उसकी भी सुनें फिर कोई फैसला लें।

3) पति आपकी हर जरूरत समझ जाए

जब तक आप उन्हें जाकर नहीं बताएंगी कि आपको क्या चाहिए, क्यों चाहिए और कब चाहिए, तो अपने आप उन्हें कैसे पता लगेगा? आज के मॉडर्न जमाने में हर लड़की स्वतंत्र है लेकिन फिर भी अगर कुछ बातों को लेकर आप उनपर निर्भर हैं तो फिर अपनी जरूरत कहकर पूरी करवाएं। 

4) सेक्स से जुड़ी उम्मीदें

महिलाएं सेक्स में पहल नहीं करतीं यह सच है। बहुत कम महिलाएं सेक्स के लिए खुद आगे आती हैं। लेकिन सेक्स में पति सिर्फ आपकी जरूरतों को पूरा करे और आप उनके प्लेजर के लिए कुछ ना करें। ये तो नाइंसाफी है। सेक्स में भी बैलेंस बनाकर चलेंगी तो रिश्ता स्मूथ चलेगा। नहीं तो यह मुद्दा बड़ा होकर रिश्ते को खोखला कर देगा।

यह भी पढ़ें: राशि अनुसार जानिए कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ, कैसा होना चाहिए आपका लव पार्टनर

5) पति हमेशा ऐसा ही रहे

वक्त के साथ बदलाव आते हैं और ये बदलाव व्यक्ति के स्वभाव तक को बदलकर रख देते हैं। जिस तरह का प्यार रिश्ते की शुरुआत में था, वैसा ही शादी के 5 साल भी रहे यह जरूरी नहीं। वक्त के साथ बदलाव जरूर आते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि प्यार ख़त्म हो जाता है, बस तरीका बदल जाता है। तो पत्नी अगर उम्मीद करे तो पति हमेशा अवैसा ही रहे जैसा पहले था, तो इस ख्याल को दिमाग से निकाल दे। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े