लाइव न्यूज़ :

लड़की देखते ही हर लड़के के मन में आती हैं ये 8 बातें, नंबर पांच वाली तो वाकई मजेदार है

By गुलनीत कौर | Updated: April 9, 2019 15:57 IST

अक्सर लड़के राह चलती लड़की की खूबसूरती की ओर आकर्षित हो जाते हैं। कुछ पल के लिए उससे नज़रें नहीं हटा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद लम्हों में ही लड़कों के दिमाग में उस लड़की को लेकर ढेर सारी बातें आ जाती हैं।

Open in App

पहली नज़र का प्यार अक्सर किताबी बातों जैसा लगता है। कुछ लोग इसे मानते हैं और कुछ इसे केवल हास्यास्पद कहकर टाल देते हैं। लेकिन पहली नज़र में किसी की ओर आकर्षित हो जाना, यह जरूर मुमकिन है। अक्सर लड़के राह चलती लड़की की खूबसूरती की ओर आकर्षित हो जाते हैं। कुछ पल के लिए उससे नज़रें नहीं हटा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद लम्हों में ही लड़कों के दिमाग में उस लड़की को लेकर ढेर सारी बातें आ जाती हैं। ये बातें बेहद रोचक हैं। आइए जानते हैं:

1) ये इतनी खूबसूरत कैसे है?

खूबसूरत लड़की को देखते ही सबसे पहले लड़के के मन में सवाल उठाता है कि 'आखिर ये इतनी खूबसूरत कैसे है'? इसमें ऐसा क्या बात है जो इसे खूबसूरत बना रही है। क्या ये उसकी आंखें हैं या बाल या होंठ या फिर उसकी बॉडी? या फिर जिस चाल में वो चल रही है, लोगों से बात कर रही है। लड़के पहली नज़र में ही उसकी खूबसूरती का राज जानने की कोशिश करते हैं।

2) क्या ये सिंगल है?

अब जब लड़की पसंद आ गई तो ये भी जान लेना जरूरी है कि क्या वो सिंगल है। वैसे तो ये हास्यास्पद ही है। किसी अनजान लड़की को सड़क पर देखना, जिसका नाम, अता, पता भी मालूम ना हो, उसका रिलेशनशिप स्टेटस जानना अपने आप में ही पहेली है। लेकिन हां अगर किसी दोस्त की मदद से पहली बार उसे देखा हो तो कुछ मदद मिल सकती है। 

3) इससे बात करने के लिए क्या करूं?

लड़की पसंद आ गई, सिंगल भी है, तो अगला काम लड़के खुद में हिम्मत जुटाने का करते हैं। ताकि लड़की से बात कर सकें? लेकिन कुछ पल अपने आप से यही पूछने में लगा देते हैं कि क्या उससे बात करें या नहीं? बात करना ठीक भी होगा या नहीं? क्या बात करने का यह समय सही है या रुक जाएं? लड़के अक्सर इस तरह के सवालों में उलझ जाते हैं।

 

4) क्या ये मुझसे बात करेगी?

चलो तय कर लिया कि बात करेंगे। आगे बढ़कर हाल चाल पूछेंगे और अगर सब सही रहा तो धीरे धीरे बातें बढ़ाएंगे। और क्या पता मुलाक़ात के अंत में कुछ बात ही बन जाए। लेकिन क्या 'हेलो' बोलते ही वो आगे से जवाब देगी? क्या बात करेगी? आपको बोलने का मौक़ा भी देगी या फिर सिर्फ इग्नोर करके चली जाएगी? 

5) अगर रिजेक्ट किया तो?

इग्नोर करना मतलब रिजेक्ट कर देना। ऐसे में लड़कों का अहम चकनाचूर हो जाता है। यही एक ऐसा कारण है कि कुछ लड़के कभी भी आगे बढ़कर लड़की से बात नहीं करते। जब तक उन्हने लड़की की ओर से कोई इशारा ना मिल जाए। लेकिन अगर रिजेक्शन का डर आप में नहीं है तो आप बेबाक होकर आगे जाकर बात करें। फिर जो होगा देखा जाएगा!

6) इसे कैसे लड़के पसंद हैं?

अब जब तय कर लिया कि बात करेंगे, रिजेक्शन का भी डर नहीं, लेकिन फिर भी पहला इम्प्रैशन बनाने के लिए कुछ तो तैयारी करनी होगी ना? तो ऐसे में लड़के के मन में सवाल आता है कि इसे कैसे लड़के पसंद हैं? इस दौरान वे लड़की का पहनावा, उसकी बॉडी लैंग्वेज पर गौर करते हैं। अपनी दिमागी क्षमता ए ये अंदाजा लगाते हैं कि उसे सोबर लड़के पसंद हैं या दिखावा करने वाले।

7) क्या मैं वैसा लड़का बन सकता हूं?

अगर लड़का सोबर है, लड़की में दिलचस्पी रखता है, लेकिन लड़की को स्टाइल दिखाने वाले लड़के पसंद हैं तो वह अपने आप को थोड़ा बदलते हुए पहली बार बात करने की कोशिश करेगा। ताकि पहली मुलाक़ात में लड़की का ध्यान अपनी ओर खींच सके। अब प्यार और जंग में सब जायज है तो फिर थोड़ा दिखाना क्यूं नहीं!

8) क्या ये मेरे लिए सही है?

लेकिन फाइनल स्टेज पर पहुँचने से पहले कई बार लड़कों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या इस लड़की से बात करना और फिर बात आगे बढ़ाना, क्या सही है? क्या ये मेरे लिए सही है? क्या इस लड़की के साथ मेरा जुड़ना सही है? लेकिन जो लड़के सिर्फ मस्ती मजाक के मूड में होते हैं वे सिर्फ लड़की से कुछ देर बात करना ही पसंद करते हैं। आगे की नहीं सोचते!

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश