लाइव न्यूज़ :

रोमांस के अलावा ये हैं वो 7 चीजें जो हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से चाहता है, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: February 4, 2020 07:03 IST

सेक्सुअल डिजाएर के साथ बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में लड़के कहते नहीं मगर अपनी गर्लफ्रेंड और वाइफ से वो उम्मीद करते हैं कि वो उनके इमोशन को समझें।

Open in App
ठळक मुद्देआज कल के बिजी शेड्यूल में जरूरी है कि दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के लिए टाइम निकालें।प्यार उस समय और भी बढ़ जाएगा जब आप सामने वाले की इज्जत करोगे।

किसी भी रिलेशनशिप में रोमांस, सेक्स और इंटीमेसी बहुत जरूरी होती है। ये चीजें रिस्ते को और खूबसूरत बना देती हैं। अक्सर लडॉकियों को लगता है कि एक लड़का रिश्ते में बस रोमांस और इंटीमेसी की ही उम्मीद रखता है मगर ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। 

सेक्सुअल डिजाएर के साथ बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में लड़के कहते नहीं मगर अपनी गर्लफ्रेंड और वाइफ से वो उम्मीद करते हैं कि वो उनके इमोशन को समझें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्वाइंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर लड़का कहता नहीं लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ से एक्सपेक्ट जरूरी करता है। 

1. लगाव

हर बॉयफ्रेंड या पति चाहता है कि उनकी पत्नी या उनकी गर्लफ्रेंड जितना उनसे प्यार करती हो उतना ही उनके प्रति लगाव भी हो। प्यार करना सभी को आता है मगर जरूरी है कि आप उनसे निभाएं भी और जताएं भी। जब तक आप प्यार जताएंगे नहीं तब तक सामने वाले को पता कैसे चलेगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इसलिए उनके प्रति लगाव और प्यार दोनों ही दिखाइए। 

2. विश्वास

किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर होती है। अगर आपके बीच विश्वास नहीं है तो आपका रिश्ता लम्बे समय तक टिका रहे ऐसा कहना मुश्किल है। इसलिए हर लड़का चाहता है कि उसके और उसके गर्लफ्रेंड के बीच विश्वास जरूर होना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

3. समझ

आपका पार्टनर आपको समझता हो तो इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। हर लड़का इस बात की उम्मीद करता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी बातों को समझे। सही बातों में उसका साथ दें जबकि गलत बातों में उसे समझाएं। 

4. एक्सेप्टेंस

जो इंसान जैसा है उसे वैसा ही एक्सेप्ट करेंगे तो आपके बीच झगड़े कम होंगे। यही उम्मीद हर लड़के को अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड से होती है। किसी भी आदमी से प्यार करने के लिए जरूरी है कि आप उसे ऐसे ही एक्सेप्ट करें। ये बहुत जरूरी है कि आप उन्हें वैसे ही एक्सेप्ट करें जैसी वो हों।

5. इज्जत

प्यार उस समय और भी बढ़ जाएगा जब आप सामने वाले की इज्जत करोगे। हर लड़का चाहता है कि उसकी होने वाली वाइफ या उसकी गर्लफ्रेंड उसकी इज्जत करें। छोटी-छोटी बातों पर आपा ना खोए और उनके साथ-साथ उनके परिवार और दोस्तों की भी रिस्पेक्ट करे। 

6. खाली समय

आज कल के बिजी शेड्यूल में जरूरी है कि दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के लिए टाइम निकालें। अक्सर देखा गया है कि बॉयफ्रेंड तो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए टाइम निकाल लेते हैं लेकिन लड़कियां ऑफिस और घर के काम और रिश्ते निभाने में इतनी बिजी हो जाती हैं कि उनके लिए समय नहीं निकाल पातीं। इसलिए हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके लिए समय निकालें।

7. हों उनके जैसे

जब तक आप दोनों में कोई सिमिलैरिटीज नहीं होगी तब तक रिश्ते का मजा नहीं आएगा। आप दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो सेम होना ही चाहिए। अगर ऐसा नहीं भी है तो आप दोनों को कोशिश करना चाहिए कि सामने वाले कि किसी एक आदत को आप अपना लें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश