लाइव न्यूज़ :

अपने से छोटी उम्र के लड़की/लड़के को कर रहे हैं डेट तो आपके साथ भी होगी ये 5 बातें

By मेघना वर्मा | Updated: June 4, 2020 09:44 IST

प्यार उम्र देखकर नहीं होता बस हो जाता है...किसी की लिखी ये लाइनें बिल्कुल सच हैं। प्यार के बीच कभी उम्र आड़े नहीं आती।

Open in App
ठळक मुद्देआपका पार्टनर आपसे छोटा है तो उसके दोस्त भी आपसे छोटी ही होंगे। प्यार में उम्र जितनी भी हो बस नियत और दिल साफ होना चाहिए।

प्यार कभी, उम्र या जाति देखकर नहीं होता। प्यार बस हो जाता है। किसी से आपका दिल मिल गया तो आप उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगते हो। पहले से समय में लोग अक्सर कहते थे कि प्यार में उम्र बहुत मायने रखती है मगर आज आम आदमी से लेकर इंडयिन सेलिब्रिटीज तक प्यार में उम्र नहीं देखते। उदाहरण के तौर पर प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता सेन।

प्यार में उम्र जितनी भी हो बस नियत साफ और दिल साफ होना चाहिए। अक्सर ऐसा भी होता है कि आपसे कम उम्र का आदमी आपको पसंद आ जाता है। आप उन्हें डेट भी करते हो और आपके बीच सभी चीजें सही भी होती हैं। इसी रिश्ते में बहुत बार कई ऐसी चीजें भी होती हैं जो सिर्फ वही समझ सकते हैं जिनके पार्टनर उनसे छोटी उम्र का है।

1. कमिटमेंट ईश्यू

जब आप और आपका पार्टनर लगभग एक ही उम्र के होते हो तो आपकी जिंदगी में कई सारी चीजें एक साथ चलती हैं। जैसे करियर, घर का प्रेशर वगैरह। मगर जैसे ही आपका पार्टनर आपसे उम्र में बड़ा होता है आपकी और उसकी लाइफ के कुछ पर्सनल ईश्यूज अलग हो जाते हैं। इसी कारण से इस रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर अक्सर विवाद होता है। 

2. बहुत बार चुप होना अच्छा

कई बार ऐसा करना सही है कि आप अपने से छोटी उम्र के पार्टनर पर कोई टिप्पणी या कोई बात ना कहें। हर बार उन्हें लेक्चर देने से आप उनके पार्टनर नहीं उनके मां-बाप जैसी फीलिंग उन्हें देने लगेंगे। इसलिए कई बार चुप हो जाना ही बेहतर होगा। 

3. हो सकता है आपको उनके दोस्त ना पसंद आएं

आपका पार्टनर आपसे छोटा है तो उसके दोस्त भी आपसे छोटी ही होंगे। कई बार ऐसा भी होगा कि उनकी एज ग्रुप के लोग या उनके दोस्त आपको ना पसंद आए। उनकी कुछ हरकतों पर आपको बहुत गुस्सा आए मगर इस बात को अपने पार्टनर से सोच-समझ कर ही डिस्कस करें। क्योंकि हो सकता है अपने दोस्तों पर की गई आपकी टिप्पणी उन्हें पसंद ना आए।

4. खुद को कभी-कभी फील करते हैं बूढ़ा

अक्सर ऐसा भी होता है कि छोटी उम्र के पार्टनर के साथ आप कई नई चीजें सीखते हैं। कई ऐसी चीजें जो आपका पार्टनर बड़ी आसानी से कर लेता है मगर आपको थोड़ा वक्त लगता है। ऐसे में आप खुद को बूढ़ा समझने लगते हैं। 

5. प्यार होता है बहुत ज्यादा

प्यार के लिए किसी उम्र की जरूरत नहीं होती। आपका पार्टनर आपसे छोटा हो या बड़ा अगर आपके प्रति ईमानदार है आपको अपनी प्रायोरिटी समझता है, छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखता है, आपसे प्यार करता है तो समझिए वो आपके लिए परफेक्ट है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े