शादी से पहले लड़कियों को जरूर कर लेने चाहिए ये 5 काम, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2019 10:31 IST2019-12-31T10:31:46+5:302019-12-31T10:31:46+5:30

शादी के बाद अपने नए रिश्तों को संभालते-संभालते अक्सर अपने पुराने रिश्तों को हम कहीं खोते चले जाते हैं। अपने सास-ससुर और पति के बीच हमें अपने घरवालों मम्मी और पापा के लिए समय ही नहीं मिलता।

things girl must to do before her marriage in hindi, girl must do these things before getting married | शादी से पहले लड़कियों को जरूर कर लेने चाहिए ये 5 काम, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

शादी से पहले लड़कियों को जरूर कर लेने चाहिए ये 5 काम, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

Highlightsशादी से पहले अपनी पसंद का मेकओवर भी आप कर सकती हैं। शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ वक्त जरूर बिता लें।

किसी भी लड़की के लिए शादी का फैसला सबसे बड़ा होता है। शादी के बाद लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है। पति से लेकर ससुराल वालों तक की जिम्मेदारी उसपर बढ़ जाती है। अपने काम के साथ वो अपनी गृहस्थी भी संभालने लगती है। ऐसे में हर लड़की अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना भूल जाती है। ऐसे में कुछ काम लड़कियों को शादी के पहले जरूर कर लेने चाहिए।

शादी के बाद नयी जिम्मेदारी और नए रिश्तों में तालमेल बैठाने में काफी मुश्किल हो जाती है। चीजों को समझना उन्हें निभाना हर लड़की के लिए आसान नहीं होता। ऑफिस से आने के बाद या ऑफिस जाने से पहले हर लड़की के दिमाग में गृहस्थी वाली चीजें ही होती हैं। इसलिए शादी से पहले उसे कुछ काम जरूर कर लेना चाहिए। 

1. पसंदीदा किताबों को पढ़ डालें

अगर आप पढ़ने की शौकीन हैं तो शादी से पहले अपनी बकेट लिस्ट में पड़ी सभी किताबों को पढ़ डालें। शादी के बाद अकेले रहने का कम समय ही मिल पाता है। दिन भर आप घरवालों के साथ ही बिजी रहती हैं। ऐसे में अपने लिए या अपनी किताबों के लिए वक्त निकालना जरूरी होता है। इसलिए शादी से पहले ही अपनी पसंदीदा किताबों को पढ़ डालें।

2. कहीं घूम आएं

घूमना हर किसी को पसंद होता है। हर किसी का कोई ड्रीम प्लेस होता है। अगर आपका भी कोई ऐसा ही ड्रीम प्लेस है जहां आप अपने साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो शादी से पहले वहां घूम आएं। आप चाहें तो सोलो ट्रिप भी कर सकती हैं। शादी के बाद भले ही आप हनीमून पर देश-विदेश घूमने क्यों ना जाएं लेकिन आपकी सोलो ट्रिप का एक्सपिरिएंस आपके लिए यादगार बन जाएगा।

3. बिताएं दोस्तों के साथ वक्त

शादी के बाद परिवारवालों और पति के साथ ही वक्त बिताएंगी। ऐसे में आपको अपने दोस्तों के लिए वक्त निकालने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ वक्त जरूर बिता लें। हो सके तो उनके साथ घूमने जाएं। उनके साथ शॉपिंग करने भी जाएं।

4. करवा लें मेकओवर

शादी से पहले अपनी पसंद का मेकओवर भी आप कर सकती हैं। अपनी पसंद की हेयर स्टाइल अपने पसंद के कपड़े और भी बहुत कुछ। अगर आप किसी तरह का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी करवाना चाहती हैं तो शादी से पहले आप वो भी करवा सकती हैं।

5. माता-पिता के साथ बिता लें वक्त

शादी के बाद अपने नए रिश्तों को संभालते-संभालते अक्सर अपने पुराने रिश्तों को हम कहीं खोते चले जाते हैं। अपने सास-ससुर और पति के बीच हमें अपने घरवालों मम्मी और पापा के लिए समय ही नहीं मिलता। इसलिए शादी से पहले अपने मम्मी पापा के साथ समय बिता लें।

Web Title: things girl must to do before her marriage in hindi, girl must do these things before getting married

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे