शादी से पहले इन 7 चीजों पर सहमति बना लें, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: December 18, 2019 07:02 IST2019-12-18T07:02:37+5:302019-12-18T07:02:37+5:30

शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता है। मगर कभी-कभी इस झगड़े की वजह ऐसी होती है जिसे हम शादी के पहले ही सॉर्ट-आउट कर सकते हैं।

things every couple must talk about before getting marriage | शादी से पहले इन 7 चीजों पर सहमति बना लें, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

शादी से पहले इन 7 चीजों पर सहमति बना लें, वरना बाद में होगा बहुत पछतावा

Highlightsबहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जिनकी शादी तभी हो जाती है जब वो अपनी शादी कम्प्लीट कर रही होती हैं।दहेज लेना कानूनी अपराध है। शादी में दहेज लेना और देना दोनों ही गलत है।

हमारे समाज में शादी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। शादी दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन भी कहा जाता है। शादी के बाद इंसान की जिंदगी में बहुत सारे बदलवा आते हैं। कुछ लोग इस बदलाव के साथ जी लेते हैं तो कुछ इस बदलाव को बस अपने ऊपर एक बोझ जैसा फील करते हैं। 

शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता है। मगर कभी-कभी इस झगड़े की वजह ऐसी होती है जिसे हम शादी के पहले ही सॉर्ट-आउट कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ डिस्कस कर लें तो अच्छा होगा वरना आपको बाद में पछतावा भी हो सकता है। 

1. पढ़ाई और करियर की बात

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जिनकी शादी तभी हो जाती है जब वो अपनी शादी कम्प्लीट कर रही होती हैं। या तो वो ग्रेजुएशन कर रही होती हैं या पोस्ट ग्रेजुएशन। वहीं शादी के बाद बहुत सी लड़कियों को उनकी पढ़ाई पूरी करने का मौका नहीं मिलता। कुछ की पढ़ाई छूट जाती है तो कुछ की नौकरी। ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से पहले ही अपने पार्टनर और उनके परिवार वालों से बात कर लें कि आप शादी के बाद भी पढ़ाई या अपनी नौकरी जारी रखेंगी।

2. फैमिली प्लानिंग

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि शादी के एक साल के अंदर ही कपल्स पैरेंट बन जाते हैं। शादी से पहले आप चाहें तो फैमिली प्लानिंग के लिए की बातें पहले से ही कर लें। 

3. दहेज

दहेज लेना कानूनी अपराध है। शादी में दहेज लेना और देना दोनों ही गलत है। तो अगर सामने वाला पक्ष किसी भी तरह से दहेज की डिमांड करता है तो आप उन पर एक्शन भी ले सकेत हैं। कहीं लड़के वाले आपके परिवार से ज्यादा उम्मीद तो नहीं कर रहे हैं।

4. आदतें

अक्सर शादी के बाद हमें सामने वालों की आदतों का पता चलता है। जो लोगों के बीच अक्सर लड़ाइयों का कारण भी बन जाती हैं। तो शादी से पहले इस बात का ध्यान जरूर दें कि आप अपने होने वाले पार्टनर को अपनी आदतें बता दें। 

5. जिम्मेदारियां

शादी के बाद आप दोनों को ही घर की जिम्मेदारियां निभानी होंगी। बेहतर होगा कि शादी से पहले की अपनी जिम्मेदारियां अपने पार्टनर के साथ बांट लें। सभी नहीं तो कुछ जिम्मेदारियां आप अपने पार्टनर के साथ बांट ही सकते हैं।

6. फाइनेंशियल प्लानिंग

शादी के बाद ना सिर्फ जिम्मेदारियां आती हैं बल्कि खर्चे भी बढ़ जाते हैं। आर्थिक रूप से भी आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घर के लिए सेविंग्स से लेकर बहुत सारी चीजों का खर्चा होने लगता है। तो जरूरी है शादी से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग जरूर कर लें।

7. मायके की जिम्मेदारी

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जो शादी के बाद मायके की भी जिम्मेदारियां निभाना चाहती हैं। तो ये जरूरी है कि इस बात का जिक्र भी अपने होने वाले पार्टनर से जरूर कर लें। ऐसा करने से आपको आने वाले समय में ना सिर्फ अपने पति से कुछ छुपाना पड़ेगा बल्कि आप इससे अपनी मजबूत व्यक्तित्व का भी प्रदर्शन कर पाएंगी।

Web Title: things every couple must talk about before getting marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे