लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट पर लगी कवर फोटो कहती थी उनके दिल का हाल, पेंटर ने भी की थी आत्महत्या

By मेघना वर्मा | Updated: June 15, 2020 08:44 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक्टर कुछ महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे। हलांकि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत कई महीनों से ट्विटर पर एक्टिव नहीं थे।सुशांत सिंह राजपूत को सितारों और आकाश में खगोलीय चीजों से बड़ा लगाव था।

छोटे समय में बड़ा नाम कमाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार की सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशांत के चले जाने से पूरा देश हिल गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग अभी तक सदमे में है। हलांकि सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा और दर्दनाक कदम क्यों उठाया इस चीज की जानकारी अभी तक मिल नहीं पायी है। 

शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि सुशांत काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। डिप्रेशन का कारण क्या था इसकी भी जानकारी नहीं मिली है। हलांकि अगर सुशांत का सोशल प्रोफाइल खंगाला जाए तो इस बात का सूबूत मिलता है कि उनके दिमाग में उथल-पुथल चल रही थी। उनकी मौत का संबंध कहीं ना कहीं इससे स्थापित किया जा सकता है। 

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बिल्कुल भी एक्टिव नहीं थे। सुशांत के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो आखिरी ट्वीट 27 दिसम्बर 2019 में किया गया था। एक्टर की ट्विटर प्रोफाइल देखकर एक चौंकाने वाला फैक्ट सामने आया है। 

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने घर में खुदखुशी कर ली।

पेंटर ने ले ली थी अपनी जान

सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडिल पर जो अपनी कवर पिक लगाई है वह मशहूर पेंटर विंसेट वैन गॉग ने बनाई थी। बताया जाता है कि विंसेट खुद डिप्रेशन के शिकार थे। उन्होंने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के समय इस स्टारी नाइट पेंटिंग को बनाया था। फिर एक साल बाद 1890 में उन्होंने खुद को गोली मार कर हत्या कर ली थी। 

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान एक साथ फिल्म केदारनाथ में दिखाई दिए थे।

डिस्चार्ज होने के बाद भी थे डिप्रेशन के शिकार

बताया जाता है कि इस पेंटिग को बनाते समय भी वो बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थे। उन्हें वान गाग हॉस्पिटल में भी रखा गया था। जहां उन्हें दूसरे रोगियों से ज्यादा स्वतंत्रता हासिल थी। बताया जाता है कि पेंटर ने कभी अपने फिजीकल हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया। ना ठीक तरह से खाते थे ना रेस्ट करते थे। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद वो होम्योपैथिक डॉक्टर पॉल गैचेत की देखरेख में आए। मगर उनका डिप्रेशन जारी रहा। फिर 27 जुलाई 1890 में उन्होंने खुद को गोली मार कर जान दे दी।

सुशांत सिंह राजपूत बिहार से थे जिन्होंने मुंबई में अपने दम पर इतना नाम कमाया था।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार किरदार निभाएं। इनमें 'काई पो छे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी फिल्में शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत जैसी शख्सियत और उनके काम को लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब