रिलेशनशिप की वजह से हो रहे डिप्रेशन का शिकार? जानें क्या है कारण और इससे बचने का तरीका

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2022 17:56 IST2022-03-24T17:53:39+5:302022-03-24T17:56:44+5:30

कई बार बातें इस कद्र तक खराब हो जाती हैं कि रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर आ जाता है जहां ब्रेकअप या तलाक के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। इन्हीं सब कारणों से कई दफा रिलेशनशिप में कोई न कोई पार्टनर डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।

Suffering from depression in relationship Know what is the reason how to avoid it | रिलेशनशिप की वजह से हो रहे डिप्रेशन का शिकार? जानें क्या है कारण और इससे बचने का तरीका

रिलेशनशिप की वजह से हो रहे डिप्रेशन का शिकार? जानें क्या है कारण और इससे बचने का तरीका

Highlightsरिलेशनशिप में कई बार ऐसी चीजें भी हो जाती हैं जो डिप्रेशन का कारण बन सकती हैं।जब एक बार कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है तो वो अंदर ही अंदर घुटन सा महसूस करने लगता है।

जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हो तो वो दौर आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। हालांकि, कई बार रिश्ते में मन-मुताबिक चीजें नहीं होती हैं, जिसकी वजह से मन काफी दुखी हो जाता है। ऐसे में रिलेशनशिप के शुरुआती समय में तो काफी चीजें अच्छी लगती हैं, लेकिन बाद में यही चीजें धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं। 

इसी क्रम में कई बार बातें इस कद्र तक खराब हो जाती हैं कि रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर आ जाता है जहां ब्रेकअप या तलाक के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। इन्हीं सब कारणों से कई दफा रिलेशनशिप में कोई न कोई पार्टनर डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। दरअसल, रिलेशनशिप में कई बार ऐसी चीजें भी हो जाती हैं जो डिप्रेशन का कारण बन सकती हैं। जब एक बार कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है तो वो अंदर ही अंदर घुटन सा महसूस करने लगता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते ही इसे रोक लिया जाए।

क्या होती है रिलेशनशिप में डिप्रेशन की वजह (Causes of depression in relationship)

कई वजहों से किसी भी रिश्ते में डिप्रेशन हो सकता है। अगर आपको लग रहा है कि रिलेशनशिप के कारण आपको डिप्रेशन होने लगा है तो सबसे पहले इसे कारण जान लेने जरूरी हैं। 

रिलेशनशिप में भरोसे और प्यार की कमी होने लगना।

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से भी कई बार रिलेशनशिप खराब होने लगते हैं।

दोनों पार्टनर के बीच कम्यूनिकेशन गैप का बढ़ना।

अपने पार्टनर पर ध्यान ना दे पाना।

अक्सर ही चिड़चिड़ाना।

एकसाथ रहते हुए भी अकेला महसूस करना।

कभी भी पार्टनर के नजरिये को समझने की कोशिश न करना।

पार्टनर को कुछ गलत होने पर जिम्मेदार ठहराना।

रिश्ते में में डिप्रेशन से बचने के तरीके (How to cope up with depression in relationship?)

अगर आपको लग रहा है कि आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता दिन पर दिन और खराब होता जा रहा है तो इससे बचने के लिए आप कई तरीकों को अजमाकर देख सकते हैं।

कम्यूनिकेशन गैप को बढ़ने न दें और पार्टनर से बातचीत करें।

छोटी-छोटी बातों पर लड़ना बंद करें।

बिजी लाइफस्टाइल होने के बावजूद एक-दूसरे के लिए वक्त निकालिए और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं।

अपने रिलेशनशिप को और मजबूत करने के लिए किसी काउंसलर की मदद ले सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Suffering from depression in relationship Know what is the reason how to avoid it

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे