लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप में ऐसे कपल जल्दी सुलझा लेते हैं आपसी झगड़े, ये है खास वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 24, 2019 09:55 IST

जर्नल फैमिली प्रोसेस में पब्लिश एक स्टडी के लिए, रिसर्च टीम ने दो अलग-अलग वर्ग बनाकर जोड़ों के मुद्दों पर गौर किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षित जोड़े थें। इन कपल ने खुद को खुशहाल बताया।

Open in App
ठळक मुद्देजोड़ो को उनके सबसे गंभीर और सबसे छोटे मुद्दों को एक क्रम में बताने को कहा गयाशोधकर्ताओं ने पाया कि जोड़ों ने ऐसे मुद्दों को बहुत ही कम चुना, जिन्हें हल करना अधिक कठिन है

ज्यादातर कपल बच्चों, पैसे और ससुराल जैसे विषयों पर लड़ते हुए देखे जाते हैं। शोधकर्ताओं ने ऐसे मुद्दों पर झगड़ने वाले कपल की अपेक्षा खुशहाल कपल के दृष्टिकोण के बारे में बताया है। अमेरिका में टेनेसी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्ययन लेखक एमी राउर ने कहा, "खुशहाल जोड़े विवाद की स्थिति में एक समाधान वाला दृष्टिकोण अपनाते हैं और यह उन विषयों पर भी लागू होता है, जिन पर वे चर्चा करते हैं।"

जर्नल फैमिली प्रोसेस में पब्लिश एक स्टडी के लिए, रिसर्च टीम ने दो अलग-अलग वर्ग बनाकर जोड़ों के मुद्दों पर गौर किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षित जोड़े थें। इन कपल ने खुद को खुशहाल बताया। इनमें से 57 कपल मध्य उम्र के थे, जिनकी शादी को लगभग 9 साल हो चुके थे। इसके अलावा 64 कपल ऐसे लिए गए, जिनकी उम्र लगभग 70 साल के आसपास थी और उनकी शादी को औसतन 42 साल हो चुके थे।

जोड़ो को उनके सबसे गंभीर और सबसे छोटे मुद्दों को एक क्रम में बताने को कहा गया। इस दौरान बुजुर्ग कपल के बीच अंतरंगता, अवकाश, घरेलू, स्वास्थ्य, संचार और पैसा झगड़े के लिए गंभीर व बड़े मुद्दे सामने आए। दोनों ही वर्ग के जोड़ों ने ईर्ष्या, धर्म और परिवार के मुद्दे को कम गंभीरता की श्रेणी का बताया।

वहीं, जब शोधकर्ताओं ने जोड़ो की वैवाहिक समस्याओं पर चर्चा की, तो सभी कपल ने स्पष्ट समाधान वाले मुद्दों पर ध्यान केद्रिंत किया, जैसे कि घर के कामों का बंटवारा और छुट्टियों का समय कैसे व्यतीत करने जैसी बात शामिल रही।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जोड़ों ने ऐसे मुद्दों को बहुत ही कम चुना, जिन्हें हल करना अधिक कठिन है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यही बिंदु उनकी वैवाहिक सफलता की एक कुंजी हो सकता है। राउर ने कहा, "अगर जोड़ों को महसूस होता है कि वह मिलकर अपने मुद्दों को सुलझा लेंगे, तो उन्हें बड़े व गंभीर मुद्दों को सुलझाने का आत्मविश्वास भी मिलता है।"

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े