Solar Eclipse 2019: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, पति-पत्नी भूलकर भी ना करें ये 3 काम-वरना हो जाएगा अनर्थ
By मेघना वर्मा | Updated: December 26, 2019 08:50 IST2019-12-26T08:50:18+5:302019-12-26T08:50:18+5:30
Solar Eclipse 2019: सूर्य ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को ध्यान में रखना जरूरी है।

Solar Eclipse 2019: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, पति-पत्नी भूलकर भी ना करें ये 3 काम-वरना हो जाएगा अनर्थ
Solar Eclipse: साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण सुबह 8.17 बजे से शुरू होगा और इसकी अवधि 2 घंटे 40 मिनट की होगी। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा महत्व बताया जाता है। जिसका असर हमारी राशियों पर भी पड़ता है। इस बार ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर यदि आपकी शादी नई-नई हुई ही है तो भूलकर भी कुछ चीजों को सूर्य ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें ग्रहण के समय एक पति-पत्नी को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
1. ना बनाएं शारीरिक संबंध
ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल से पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो शारीरिक संबंध ना बनाएं। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय शारीरिक संबध बनाना अशुभ होता है। वहीं वैज्ञानिक रूप से भी इस बात को सही बताया गया है। इनके अनुसार ग्रहण के दौरान शारीरिक संबध बनाने से आपके रिश्ते में बुरा असर पड़ता है।
2. ना करें किसी भी तरह की वाद-विवाद
अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक हो जाती है। मगर ध्यान रखें ग्रहण काल के दौरान अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। ऐसा करना आप दोनों के ही बीच के रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं।
3. ना खाएं बाहर की बनी कोई भी चीज
ग्रहण काल के दौरान कुछ भी खाने की मनाही होती है। साइंस के अनुसार भी ग्रहण के दौरन कुछ खाना उचित नहीं। इससे हानिकारक तरंगें खाने को दूषित करती हैं। तो अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ बाहर इंज्वॉय करने जा रहे हैं तो बाहर की चीजों को कतई ग्रहण ना करें।
ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूरज पूरी तरह चांद से ढक जाने के बावजूद किसी अंगूठी की तरह नजर आता है। साल का यह आखिरी ग्रहण खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो 296 साल बाद कई दुर्लभ ग्रह स्थिति में पड़ रहा है। चांद इस ग्रहण के दौरान सूर्य को करीब 97 प्रतिशत तक ढक लेगा। किसी सामान्य सूर्य ग्रहण के अनुपात में इसका प्रभाव ज्यादा तीव्र हो सकता है।

