लाइव न्यूज़ :

ये संकेत बताते हैं अपने रिलेशनशिप में आप हैं कंट्रोलिंग, पार्टनर को नचाना चाहते हैं अपनी ऊंगलियों पर

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2020 09:36 IST

किसी कंट्रोलिंग नेचर के पार्टनर के साथ सर्वाइव करना अपने आप में चैलेंजिंग होता है। आप में कंट्रोलिंग नेचर के गुण हैं तो आप कुछ संकेतों से इसे जान सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस रिश्ते में आप उनसे यही चाहते हैं हर बार कि वो आपकी जरूरतों को पूरा करता रहे। आप अपने पार्टनर के दोस्तों पर भी कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।

रिलेशनशिप में दो लोग जब जुड़ते हैं तो दोनों की पसंद और नापसंद के हिसाब से ही कोई फैसले लिए जाते हैं। रिलेशनशिप में कपल्स की आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। उन दोनों के बीच कम्यूनिकेशन गैप जितना अच्छा होगा रिश्ता उतना ही स्ट्रॉन्ग माना जाता है। मगर कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिसमें पार्टनर कंट्रोलिंग नेचर का होता है। 

किसी कंट्रोलिंग नेचर के पार्टनर के साथ सर्वाइव करना अपने आप में चैलेंजिंग होता है। आप में कंट्रोलिंग नेचर के गुण हैं तो आप कुछ संकेतों से इसे जान सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही साइन्स जिससे पता चलेगा कि आप या आपका पार्टनर कंट्रोलिंग नेचर का है-

1. आप ही हमेशा बताते हैं कि क्या करना है

कुछ भी हो जाए, सिचुएशन चाहे जैसी भी हो हर बार आप अपने पार्टनर को बताते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है। भले ही फिर चाहे उनके प्रोफेशन से जुड़ा काम क्यों ना हो आप ही हर बार उन्हें सलाह देते हैं। अगर वो आपकी सलाह ना मानें तो उनसे नाराज हो जाते हैं।

2. उनके लिए लेते हैं डिसीजिन

कंट्रोलिंग पार्टनर की सबसे बड़ी निशानी होती है कि आप उनके लिए सारे निर्णय लेते हैं। उन्हें कहां जाना है किसके साथ जाना किसके साथ कितना समय बिताना है ये सारी बातें आप तय करते हैं। जो ना तो आपके रिश्ते के लिए सही है और ना ही आपके पार्टनर के मेंटल हेल्थ के लिए।

3. दोस्तों पर होता है कंट्रोल

आप अपने पार्टनर के दोस्तों पर भी कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप उन दोस्तों से ही अपने पार्टनर को अलग करवाने में लग जाते हैं। आप साम दाम दंड भेद से अपने पार्टनर का साथ उन दोस्तो से अलग करवाना चाहते हैं जिन्हें आप पसंद नहीं करते।

4. आप चाहते हैं कि बस आपकी उम्मीदों को पूरा करते रहें

इस रिश्ते में आप उनसे यही चाहते हैं हर बार कि वो आपकी जरूरतों को पूरा करता रहे। आप उनसे चाहे जैसे भी पेश आएं वो आपसे कभी किसी बात पर ऊंची आवाज में बात ना करे। 

5. आपके रूल्स को करें फॉलो

अपने रिश्ते में आप कुछ रूल्स बनाकर चलते हैं और आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर हर तरह से उस रुल को फॉलो करता चले। आप चाहते हैं जैसे जो भी कुछ करें मगर आपका पार्टनर आपके रूल को फॉलो करे। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश