Relationship Tips: बॉयफ्रेंड से मिलते हैं ये 7 संकेत तो समझ जाइए आपके दीवाने हो चुके हैं वो
By मेघना वर्मा | Updated: January 11, 2020 11:25 IST2020-01-11T11:25:29+5:302020-01-11T11:25:29+5:30
किसी के प्यार में होते हैं तो अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं। आपके प्यार में वो कितने पागल हैं ये उनकी कुछ आदतों से आप पता लगा सकते हैं।

Relationship Tips: बॉयफ्रेंड से मिलते हैं ये 7 संकेत तो समझ जाइए आपके दीवाने हो चुके हैं वो
प्यार करने के लिए किसी भी तरह की खास जगह या खास समय की जरूरत नहीं होती। प्यार ना समय देखता है ना दस्तूर बस हो जाता है। जब हम किसी के प्यार में होते हैं तो अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं। आपके प्यार में वो कितने पागल हैं ये उनकी कुछ आदतों से आप पता लगा सकते हैं।
आज यहां हम आपको ऐसे ही कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस बात को समझ जाएंगे कि सामने वाला आपसे बेहद प्यार करता है। आप भी पढ़िए क्या है वो संकेत।
1. अपनी फेवरेट डिश भी करते हैं शेयर
इस बात को मानें ना मानें लेकिन अपना खाना आप किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते और बात अगर अपने फेवरेट फूड की हो तो क्या कहने। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे अपना फेवरेट फूड बिना हिचके शेयर करें तो समझ जाइएगा वो आपसे बहुत प्यार करता है।
2. वॉइस मैसेज
ऑनलाइन कम्युनिकेशन आजकल कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन जब आपका पार्टनर आपसे बहुत प्यार करता होगा तो वो प्लेन वर्ल्ड्स लिखने की जगह आपको वॉइस मैसेज भेजकर प्यार का इजहार करेगा या अपनी कोई बात कहेगा। ऐसा देखा गया है कि सिंपल मैसेज से कुछ कहने और वॉइस मैसेज से कुछ कहने का फर्क बहुत अलग होता है।
3. नई चीजों को ट्राई करने से नहीं घबराते
आपका पार्टनर आपकी खुशी के लिए कुछ नया ट्राई करने से भी नहीं हिचकिचाता फिर चाहे वो उसमें कंफर्टेबल हों या ना हों। आपकी खुशी के लिए वो आपकी पसंद की कोई भी चीज ट्राई कर लेते हैं फिर चाहे वो कोई एडवेंचर एक्टिविटी हो या कोई फूड।
4. छोड़ते हैं लवली नोट्स
प्यार जताना उतना ही जरूरी होता है जितना प्यार करना। अगर आपका पार्टनर आपकी टिफिन बॉक्स में चुपके से कोई लव नोट छोड़ दे या ऑफिस जाने से पहले कॉफी मगर पर लव नोट्स लिख जाए तो समझ लीजिए आप उनके लिए बहुत स्पेशल हैं।
5. बदलते हैं अपनी आदत
जब दो लोग प्यार में होते हैं तो समय के साथ एक-दूसरे की आदतों को अपना लेते हैं। एक-दूसरे के जैसे होने लगते हैं। उन्हें कुछ चीजें नहीं भी पसंद तो भी वो आपकी आदत अपना लें तो समझिए आपके प्यार में गिर गए हैं।
6. आपके साथ होने पर गर्व महसूस करते हैं
कहीं भी आना हो या जाना हो। सोशल प्लेटफॉर्म हो या कोई पार्टी आपका पार्टनर आपके साथ हर जगह जाता है और आपको होना उनके लिए गर्व की बात होती है। अगर आपको ऐसा पार्टनर मिला है तो समझिए आप सही आदमी के साथ हैं।
7. आपके जरूरत पर रहते हैं आपके पास
प्यार का एक उसूल होता है, आप चाहें जितना भी लड़ क्यों ना लें अगर सामने वाले को आपकी जरूरत है तो वो किसी भी हाल में आपके साथ होगा। इसी को प्यार करते हैं। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा ही है तो मुबारक हो आप सही इंसान के साथ रिश्ते में हैं।


