कहते हैं कि प्यार का इजहार करना सबसे मुश्किल काम होता है। कुछ लोग अपने दिल की बात को जल्दी बयां नहीं कर पाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं सामने वाले ने मना कर दिया तो, ऐसे में वो चाहकर भी दिन की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।
आप अपनी क्रश को दिल की बात बताने के लिए I Love You कहने के अलावा और भी रास्ते हैं अपने दिल की बात बताने का। लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको और भी कई तरीके अपनाने होंगे।
बता दें कि अगर आप लड़की को कोई गिफ्ट देकर इंप्रेस करने की सोच रहे हैं तो ये बात अपने ख्याल से निकाल दें। क्योंकि आज की लड़कियां गिफ्ट से इंप्रेस नहीं होती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान तरीके जिससे आप आई लव यू कहें बिना ही अपने प्यार का अहसास करा सकते हैं।
1- लड़कियों को दिलचस्प, सरप्राइजिंग और नेचुलर अंदाज-ए-बयां पसंद आता है। ऐसे में आपको कुछ हट के सोचना पड़ेगा जिससे लड़की एक बार में ही इंप्रेस हो जाएं।
2- ज्यादातर लड़कियों को अपने बारे में कुछ लिखा हुआ सुनना अच्छा लगता है। शायद ही कोई लड़की होगी जो अपने बारे में अच्छा सुनने से मना कर दे।
3- आप जिस भी लड़की को पसंद करें उसकी बाहरी सुंदरता के अलावा उसके बातों की खूबसूरती पर गौर करें। उससे कहें कि उसका दिल कितना सुंदर हैं। अगर आप उसकी खूबियों का जिक्र करते हैं तो बहुत ही आसानी से लड़की के दिल में उतर सकेंगे।
4- लड़कियों की केयर करने वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया जाता है। ख्याल रखने का मतलब ये नहीं है कि उसको बार-बार कॉल करे, जबरदस्ती कोई बात थोपें। इसका मतलब ये हैं कि आप जब भी मिलें तो उसके बारे में बात करें, उसकी केयर करें।
5- लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो उनकी इज्जत करें। अगर लड़की को लगेगा कि आप उसकी इज्ज्त करते हैं तो आपको और कुछ बोलने क जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वैसे भी हर किसी का आत्मसम्मान होता है इस बात को कभी भी ना भूलें।
6- कभी भी कोई लड़की ऐसा नहीं चाहेगी कि उसे चाहने वाला लड़का कोई गलत हरकतें करें। इस मामले में लड़कियां बहुत गंभीर होती है। अगर आपने अपनी क्रश को इस बात का भरोसा दिला दिया तो आपका काम बन गया।
7- आंखों को दिल की जुबान कहा जाता है। आपकी आंखों के इशारे सामने वाले तक आपकी बात पहुंचा सकती है। अच्छा मूड हो तो प्यार से उनकी आंखों में देखें बात दिल तक पहुंचेगी।
8- इंसान को एक-दूसरे की जरूरत होती है। जब भी वो जरूरत में हों आपको उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। पहले अच्छा दोस्त बनें। दोस्ती से ही प्यार के रास्ते खुलते हैं।
इन बातों के बाद आप आई लव यू कहे या ना कहें। मगर आपकी क्रश अपने दिल आपके लिए धड़कनें से रोक नहीं सकेगी।