इस उम्र में लोगों को सेक्स में आता है ज्यादा मजा, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 17:25 IST2019-09-24T17:22:27+5:302019-09-24T17:25:43+5:30
यह रिसर्च 5000 सिंगल लोगों पर किया गया। रिसर्च से पता चला है कि 66 वर्ष की उम्र की महिलाओं और 64 वर्ष उम्र के पुरुषों के पास सबसे अच्छा यौन जीवन है।

sexually active at 60 age
जब प्यार की बात आती है तो उम्र मायने नहीं रखती। इसी तरह जब सेक्शुअल लाइफ की बात आती है तो लोग सोचते हैं कि जवानी में यह सबसे अधिक मजेदार होता है। लेकिन हाल ही में एक सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि सेक्स सबसे ज्यादा संतुष्ट 60 साल की उम्र में देता है। सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि अपनी जिंदगी का करीब चौथा हिस्सा जीने के बाद लोगों ने सेक्स का सबसे ज्यादा मजा लिया है।
यह रिसर्च 5000 सिंगल लोगों पर किया गया। रिसर्च से पता चला है कि 66 वर्ष की उम्र की महिलाओं और 64 वर्ष उम्र के पुरुषों के पास सबसे अच्छा यौन जीवन है। सेक्स स्पेशलिस्ट ने कहा कि सेक्स लाइफ सिंगल पुरुषों और महिलाओं के लिए ज्यादा अच्छा था।
सेक्स एक्सपर्ट का मानना है कि इस उम्र में महिला इस उम्र में महिला और पुरुष ज्यादा अनुभवी होते हैं। वह जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। साथ ही इस उम्र में वह अपनी इच्छाएं खुलकर व्यक्त करना जानते हैं। वो अपनी फिजिकल जरूरतें को जानते हैं।
ज्यादातर लोग मानते हैं कि यंग लोगों की सेक्स लाइफ ज्यादा अच्छी होती है। लेकिन सर्वे से पता चला है कि उम्र के साथ, आपकी सेक्स लाइफ बेहतर हो जाती है। साथ ही, नेशनल कमीशन की ओर से एजिंग पर छपी एक स्टडी में पाया गया है कि खास रूप से महिलाएं 70 के दशक में संतोषजनक सेक्स का अनुभव करती हैं। यह अनुभव उनके 40 के दशक की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर था।
स्टडी में यह बताया गया है कि लोग उम्र के साथ ज्यादा अनुभव प्राप्त करते हैं दूसरे, समाज या आपके साथी आपके बारे में क्या सोचते हैं, यह आपके लिए शायद ही महत्वपूर्ण है। वहीं, ज्यादा उम्र के लोग चादरों के बीच समय बिताने का आनंद लेते हैं। साल 2007 में द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी में पता चला है कि मैरिड कपल के अधिकांश 80 दशक में भी यौन सक्रिय थे।


