Relationship Tips: रिलेशनशिप से दूर रखिए ये 7 अवास्तविक उम्मीदें, कभी खराब नहीं होगा रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 14, 2022 15:39 IST2022-07-14T15:39:02+5:302022-07-14T15:39:05+5:30

कई बार रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में लोगों को एक-दूसरे से कई उम्मीदें होती हैं, जिसमें से काफी तो अवास्तविक उम्मीदें होती हैं। अवास्तविक उम्मीदें वो होती हैं जिनका रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में इनके पूरा होने के चांस भी ना के बराबर होते हैं।

Relationship Tips Unrealistic Expectations In Relationship can destroy it | Relationship Tips: रिलेशनशिप से दूर रखिए ये 7 अवास्तविक उम्मीदें, कभी खराब नहीं होगा रिश्ता

Relationship Tips: रिलेशनशिप से दूर रखिए ये 7 अवास्तविक उम्मीदें, कभी खराब नहीं होगा रिश्ता

Relationship Tips: हर रिश्ते से इंसान को कोई न कोई उम्मीद जरूर होती है। मगर जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे ही हमें ये एहसास होने लगता है कि रिश्ते से हमारी कई उम्मीदें अवास्तविक हैं। ऐसे में समय के साथ हम रियलिस्टिक होते जाते हैं। अगर आप समय के साथ अपने रिश्ते को जिम्मेदारी से हैंडल कर रहे हैं तो आपका रिलेशनशिप काफी सफल होगा। 

हालांकि, कई बार रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में लोगों को एक-दूसरे से कई उम्मीदें होती हैं, जिसमें से काफी तो अवास्तविक उम्मीदें होती हैं। अवास्तविक उम्मीदें वो होती हैं जिनका रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में इनके पूरा होने के चांस भी ना के बराबर होते हैं। इसी क्रम में काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने रिलेशनशिप की 7 अवास्‍तविक उम्मीदों के बारे में बताया है।

(1) अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपका पार्टनर बदल जाएगा तो बिना अपनी भावनाओं को समझाए आप ये उम्मीद नहीं कर सकते कि सामने वाले में अपने आप बदलाव आ जाएंगे। बदलाव लाने के लिए आपको अपने पार्टनर से बातचीत करनी पड़ेगी। ध्यान रहे कि आप दोनों के बीच जिस मुद्दे को लेकर भी बातचीत हो वो एक हेल्दी टॉक हो। 

(2) अपने रिश्ते को लेकर अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप दोनों के बीच हमेशा स्पार्क बना रहेगा तो ये एक अवास्तविक उम्मीद है। हर इंसान प्‍यार में हमेशा खोया हुआ नहीं होता है।

(3) अगर आपको लगता है कि आप दोनों बिना बात किए ये समझ पाएं कि आपका पार्टनर क्या चाहता है तो ये भी एक अवास्तविक उम्मीद है। बिना बताए किसी परेशानी का हल नहीं निकलता क्योंकि कोई भी व्यक्ति हर बार आपका मन पढ़ने में सक्षम नहीं होता।

(4) अगर आपको लगता है कि आप दोनों हर बार रक ही बात पर सहमत होंगे और आपके बीच कभी भी किसी बात को लेकर मनमुटाव नहीं होगा तो ऐसा नहीं होता है। हर इंसान का अपना एक नजरिया होता है। इसलिए ये भी एक अवास्तविक उम्मीद है।

(5) अगर आप ये सोचते हैं कि कपल्‍स के बीच कभी भी कोई बात छुप नहीं सकती या फिर रिलेशनशिप में रहते हुए प्राइवेसी की जरूरत नहीं होती तो आप गलत सोच रहे हैं। अगर आप अपने पार्टनर से ऐसी उम्मीद कर रहे हैं तो इसका आपके रिश्ते पर एक बुरा असर पड़ सकता है। 

(6) हर आप अगर आपका पार्टनर आपको कम्पलीट करे तो ये भी एक अवास्तविक उम्मीद है।

(7) अगर आपको ऐसा लगता है कि सारी परेशानी की जड़ आप नहीं वो हैं तो भी आप काफी गलत सोच रहे हैं। 

Web Title: Relationship Tips Unrealistic Expectations In Relationship can destroy it

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे