लड़कों की कई आदतें ऐसी होती है जो लड़कियों को पसंद नहीं आती। लड़को के इन आदतों से लड़कियां बेहद चिढ़ती हैं। कई बार रिलेशनशिप में रहते लड़कियां अपने पार्टनर से इन बातों का जिक्र करती है लेकिन कई बार वो बातों को छुपा लेती हैं। लेकिन इन बातों को लेकर बेहद गुस्सा रहती हैं।
फोन से चिपके रहना
गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के बाद अगर उनका बॉयफ्रेंड रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी रहे तो जाहिर बात है लड़की को गुस्सा आएगा। अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ किसी रोमांटिक डेट पर गए हैं तो फोन से दूर रहें और उन्हीं पर पूरा ध्यान दें।
बातों को ध्यान न देना
ज्यादातर लड़कियों या महिलाओं की शिकायत होती है कि लड़के उनकी पूरी बात ध्यान से नहीं सुनते। पुरुष अक्सर उन्हीं बातों को ध्यान देते हैं जो उनके काम की है और यहीं बात लड़कियों को बुरी लगती है। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी बात को कहें तो उसे ध्यान से सुनें।
बदतमीजी से पेश आना
लड़कियों को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती कि उनका बॉयफ्रेंड किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बदतमीजी या उखड़ कर बात करें। या फिर अपनी गर्लफ्रेंड से बद्तमीजी से बात करें। सबको अपना आत्मसम्मान प्यारा होता है। ऐसे में अगर आप लड़कियों से बदतमीजी से पेश आएंगे तो उन्हें आपकी यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।
टॉयलेट सीट खुली छोड़ना
लड़कों बुरी आदतों में ये आदत लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। लड़कों की आदत होती है टॉयलट इस्तेमाल करने के बाद सीट खुली छोड़ देना। दिखने में ये छोटी सी बात है लेकिन बार-बार टोकने के बाद भी लड़के ऐसा करते हैं तो लड़कियों को गुस्सा आ ही जाता है।
बिना प्लान के चलना
लड़कियां किसी भी काम को करने से पहले पूरे प्लान के साथ करती है। वहीं, लड़के अचानक ही कोई प्लान बना लेते हैं जो लड़कियों को बुरी लगती है।
खुद मिया मिट्ठू बनना
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो अपनी तारीफ खुद करें। जो हमेशा अपने ही बारें में बोलता रहें।