लाइव न्यूज़ :

तो इसलिए Text Messages से ज्यादा पावरफुल होते हैं लव लैटर, प्यार के इजहार के लिए होता है बेस्ट ऑप्शन

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2020 07:25 IST

लव लैटर ना सिर्फ आपके दिल का हाल उन्हें बताता था बल्कि आपको उनके और करीब ले जाता था। लव लैटर लिखना आज के यूथ ने छोड़ दिया है।

Open in App

आज सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपने दिल की बात का इजहार करने के लिए टैक्स मैसेज या फेसबुक और इंस्टाग्राम के मैसेज का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि जिस समय ये सोशल मीडिया का इतना प्रभाव लोगों पर नहीं था उस वक्त लोग अपने दिल की बात खत के जरिए एक-दूसरे तक पहुंचाया करते हैं। जिसे लव लैटर भी कहा जाता था। 

लव लैटर ना सिर्फ आपके दिल का हाल उन्हें बताता था बल्कि आपको उनके और करीब ले जाता था। लव लैटर लिखना आज के यूथ ने छोड़ दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लव लेटर जितनी मजबूती के साथ आपकी बात सामने वाले तक पहुंचाते थे उतना आज के ये सोशल मीडिया पोस्ट या मैसेज नहीं पहुंचा सकते। 

आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि क्यों लव लैटर, किसी भी प्यार भरे टैक्सट मैसेज से ज्यादा पावरफुल हैं। जो आपकी बातों को तो बताते ही हैं आपकी फीलिंग्स को भी पार्टनर तक पहुंचा देते हैं। 

1. होते है पावरफुल

कागज और पेन से लिखा आपके दिल का हाल किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर डिजिटली लिखे मैसेज से ज्यादा पावरफुल होता है। वो सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं होता बल्कि उसके साथ आपकी बहुत सी फीलिंग जुड़ी होती है। उस फीलिंग को आप अपने हाथों से पन्ने पर उतारते हैं इसलिए ये खत और भी खास हो जाते हैं। 

2. सदियों तक रहते हैं आपके साथ

डिजीटल के इस जमाने में टैक्स्ट मैसेज का कोई भरोसा नहीं होता। मोबाइल चेंज कीजिये या फॉर्मेट आपके सारे मैसेज डिलीट हो जाते हैं लेकिन प्यार के खत को आप सालों तक अपने पास रखते हैं। आप जब-जब इसे पढ़ेंगे ये आपके लिए और भी खास होता जाएगा। 

3. बहुत पर्सनल

आपका खत आपके पार्टनर के लिए बेहद पर्सनल होता है। ये आपके दिल के बेहद करीब होता है जिसमें सबसे ऊपर आपका नाम लिखा होता है। जिसमें पार्टनर के साथ आपकी वो सभी यादें होती हैं जो आप के दिल के बहुत करीब है। 

4. सभी को करते हैं खुश

जब आप कोई लव लेटर लिखते हैं तो आपकी सारी फीलिंग्स पर आपका कॉन्सन्ट्रेट होता है। ये फीलिंग आपको खुश करती है आपको मोटिवेट करती है। जब आपका पार्टनर आपकी राइटिंग में लव लेटर पाता है तो वो उसे ना सिर्फ सरप्राइज करता है बल्कि उन्हें खुश भी कर देता है।

5. होते हैं एक्सप्रेसिव

आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी फीलिंग्स उतनी अच्छी तरह एक्सप्रेस नहीं कर सकते जितना उसे कागज के पन्नों पर लिख सकते हैं। कई बार आप अपनी लिखी हुई बातों के साथ अपने दिल में चलने वाली सभी जज्बातों को भी पन्नों पर उतार देते हैं जो सामने वाले के लिए बेहद स्पेशल होता है। 

6. स्पेशल डिलिवरी

आज के समय में जिस तरह आप अपने किसी समान की डिलिवरी का इंतजार करते हैं ना उतनी ही बेचैनी से जब आप किसी की चिट्ठी का इंतजार करते हैं तो आपका प्यार और भी गहरा हो जाता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े