शादी से पहले होने वाले पति से जरूर पूछ लें ये 5 सवाल, वरना जिंदगी भर पछताना पड़ेगा

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2019 07:21 IST2019-12-31T07:21:19+5:302019-12-31T07:21:19+5:30

आप शादी से पहले अपने होने वाले ससुराल वालों और पार्टनर को बता दें कि आपके लिए काम और आपका करियर प्रायोरिटी है।

questions to ask to your partner before getting married in hindi | शादी से पहले होने वाले पति से जरूर पूछ लें ये 5 सवाल, वरना जिंदगी भर पछताना पड़ेगा

शादी से पहले होने वाले पति से जरूर पूछ लें ये 5 सवाल, वरना जिंदगी भर पछताना पड़ेगा

Highlightsबहुत से लोग शादी के बाद अक्सर बच्चे का दबाव भी बनाने लगते हैं। लड़कियों को अपने होने वाले पार्टनर से कुछ चीजें जरूर पूछ लेनी चाहिए।

शादी किसी के लिए भी सबसे अहम फैसला होता है। शादी करने से पहले कोई भी आदमी खुद से कई बार ये सवाल करता है कि क्या वो शादी के लिए तैयार है। शादी के बाद सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों की भी जिंदगी प्रभावित हो जाती है। भारतीय परंपरा में शादी दो लोगों नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होती है। वहीं शादी से पहले हर लड़के और लड़की के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं जिन्हें पूछना जरूरी होता है। 

लव मैरिज में तो इंसान अपने होने वाले पार्टनर के बारे में सब जानता है लेकिन अरेंज मैरिज में पार्टनर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने पार्टनर के बारे में सभी चीजें जान लें। खासकर लड़कियों को अपने होने वाले पार्टनर से कुछ चीजें जरूर पूछ लेनी चाहिए।

आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ सवालों को बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर पूछना चाहिए।

1. मेंटली हैं प्रिपेयर

शादी किसी की भी जिंदगी का बड़ा फैसला होता है। जिस लड़के से आप शादी करने जा रही हैं उससे यह बात पूछ लें कि क्या वो मेंटली शादी के लिए तैयार हैं। क्या ऐसा तो नहीं हैं कि घरवालों के दबाव के कारण वो आपसे शादी के लिए हां कह रहे हैं।

2. क्या करते हैं काम

किसी से जिंदगी भर रिश्ता जोड़ने से पहले उसकी आर्थिक स्थिती भी जानना जरूरी है। इसलिए अपने होने वाले पार्टनर से ये जान लें कि वो काम क्या करते हैं। अच्छी तरह से उनके काम की जानकारी ले लें। बहुत से लोग नाइट शिफ्ट में भी काम करते हैं। इन सभी बातों के बारे में भी डिसकस कर लें।

3. जान लें उनकी आदतें

आगे चलकर आपके और आपके पार्टनर के बीच झगड़े ना हों इसलिए जरूरी है कि उनकी सारी आदतें आप पहले से जान लें। उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं वो कैसे रहते हैं क्या-क्या चीजें पसंद है इस चीज की भी चर्चा कर लें। 

4. फैमिली प्लानिंग के बारे में आप क्या सोचती हैं बता दें

बहुत से लोग शादी के बाद अक्सर बच्चे का दबाव भी बनाने लगते हैं। लड़कियां दबाव में आकर या तो डिप्रेशन में चली जाती हैं या अपने पार्टनर से झगड़े करने लगती हैं। जरूरी है शादी से पहले इस बात को क्लीयर कर लें कि आप फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचती हैं।

5. करियर को देता है प्राथमिकता

बहुत से लोगों को अपनी होने वाली पत्नी या होने वाली बहू से बहुत सारी उम्मीद होती है। कितने तो ये भी सोच लेते हैं कि अब बहू अपने सारे काम छोड़कर सिर्फ घर का काम संभालेगी। इस बात की चर्चा पहले हो जाए तो ठीक हैं। आप शादी से पहले अपने होने वाले ससुराल वालों और पार्टनर को बता दें कि आपके लिए काम और आपका करियर प्रायोरिटी है।

Web Title: questions to ask to your partner before getting married in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे