लाइव न्यूज़ :

किसिंग के समय आंखें क्यों बंद कर लेते हैं लोग, वैज्ञानिकों ने बताई खास वजह

By उस्मान | Updated: May 27, 2021 11:23 IST

मनोवैज्ञानिकों ने यह बताई है कि आंखें बंद करने से दिमाग को काम पर फोकस करने में मदद मिलती है

Open in App
ठळक मुद्देदिमाग को फोकस करने में मिलती है मददआंखें खुली रहने से ध्यान केन्द्रित करने में मुश्किल

किसिंग के समय अक्सर लोग अपनी आंखें बंद कर लेते हैं। इसकी वजह मनोवैज्ञानिकों ने यह बताई है कि आंखें बंद करने से दिमाग को काम पर फोकस करने में मदद मिलती है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के एक अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि अगर किसी काम को करते हुए आप आंखों से कुछ देख रहे हैं, तो इससे दिमाग को ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आ सकती है।

अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को दृश्य (देखने) के कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया था, वहीं उनकी स्पर्श भावना को मापा गया था।

दृश्य भावना को मापने के लिए प्रतिभागियों ने अलग-अलग कार्यों को पूरा किया। स्पर्श प्रतिक्रिया को उनके एक हाथ पर लगाए गए एक छोटे कंपन का जवाब देकर मापा गया था।

विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों की आंखें खुली हुई थी, उनकी स्पर्श की भावना कम थी। इसके विपरीत आंखें बंद रखने वाले लोग किसिंग, सेक्स या नृत्य जैसे कार्यों को स्पर्श के एहसास के साथ अधिक करना चाहते हैं।

अध्ययन पर काम कर रही साइकोलोजिस्ट पोली डाल्टन ने बताया कि ये परिणाम बताते हैं कि जब हम किसी अन्य किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तो हम अपनी आंखें बंद क्यों करते हैं। जब हम अपनी आंखों को बंद कर लेते हैं, तो हम अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित करने लगते है। इस शोध के पीछे कार्य कर हे रहे अन्य लोगों ने भी इस पर बात करते हुए कहा कि इस शोध के प्रभाव व्यापक है। 

शोध के दूसरे साइकोलोजिस्ट डॉ मर्फी ने कहा कि हमारा शोध इस खोज को स्पर्श की भावना तक बढ़ाता है। चेतावनी प्रणालियों में स्पर्श संबंधी जानकारी के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े